जन्माष्टमी के पावन दिन लड्डू गोपाल को कई तरहों की चीजों का भोग लगाया जाता है। इस जन्माष्टमी पर आप “पंजीरी लड्डू” बनाकर भी लड्डू गोपाल को भोग लगा सकती हैं। घर में आप आसानी से “पंजीरी लड्डू” बना सकती हैं। लगभग 30 मिनट में “पंजीरी लड्डू” बनकर तैयार हो जाते हैं। इस बार देश के कई हिस्सों में आज जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है, तो वहीं देश के कई हिस्सों में कल यानी 12 अगस्त, बुधवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण को बाल रूप में लड्डू गोपाल भी कहा जाता है।
पंजीरी लड्डू बनाने के लिए सामग्री
मखाने
घी
सूजी
आटा
सूखा नारियल
काजू
बादाम
चीनी
बनाने की विधि…
स्टेप 1
सबसे पहले एक पैन ले लें और इसमें घी डाल लें। घी के गर्म होने के बाद इसमें मखाने डालें। मखाने को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। इसके बाद मखाने को बाहर निकाल लें और एक अलग प्लेट में क्रश कर लें।
स्टेप 2
दूसरे स्टेप में आपने सूजी को घी के साथ अच्छे से भूनना हैं। इसके बाद इसमें आटा डाल लें। फिर आपने इसमें क्रश किए हुए मखाने, सूखा नारियल, काजू और बादाम भी डालने हैं।
स्टेप 3
इसके बाद इसमें स्वादानुसार चीनी मिला लें। चीनी मिलाने के बाद आप लड्डू बना सकती हैं। इन तीन आसान स्टेप्स में “पंजीरी लड्डू” बनकर तैयार हो जाएंगे। आप जिस भी साइज के लड्डू बनाना चाहती हैं, बना सकती हैं। “पंजीरी लड्डू” काफी स्वादिष्ट होते हैं। पंजीरी लड्डू बनाने में लगभग आपको 30 मिनट का समय लगेगा।