ब्रेकिंग स्क्राल
Home / इन्फोटेंमेन्ट / बॉलीवुड / मलाइका अरोड़ा के घर डिनर करने पहुंचे अर्जुन कपूर,…

मलाइका अरोड़ा के घर डिनर करने पहुंचे अर्जुन कपूर,…

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने प्रोफेशनल वर्क से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर एक साथ नजर आते हैं, वहीं फैन्स को भी इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद है। यही वजह है कि दोनों के फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।

ऐसे में एक बार फिर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ नजर आए, लेकिन इस बार दोनों के मिलने की जगह और भी अधिक खास थी। दरअसल अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के घर फैमिली डिनर के लिए पहुंचे थे। इस फैमिली डिनर में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी शामिल हुईं।

डिनर के बाद अर्जुन और मलाइका कैमरों में कैद हुए, जिसमें दोनों का ही सिंपल लेकिन स्टाइलिश अवतार देखने को मिला। अर्जुन और मलाइका दोनों ने ही ब्लैक मास्क पहना हुआ था, इसके साथ ही अर्जुन ने ब्लैक कैप भी पहनी थी। मीडिया के सामने आने पर दोनों ने ही कुछ खास रिएक्ट नहीं किया और सीधे अपनी कार में बैठकर निकल गए।

प्रियंका मिश्रा

द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

मलाइका अरोड़ा के साथ करीना के घर पहुंचे अर्जुन कपूर, पैपरात्‍जी पर भड़के तो बोले थोड़ी तो तमीज रखो…

रविवार को अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मालइका अरोड़ा के साथ उनकी दोस्‍त और हाल ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *