ब्रेकिंग स्क्राल
Home / स्वस्थ्य / भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई…

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई…

इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एम्स के निदेशक व पल्मोनरी मेडिसिन के विशेषज्ञ डा. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में प्रज्ञा का इलाज चल रहा है। डा. गुलेरिया ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

एम्स के अनुसार उन्हें शाम 4ः21 बजे एम्स में भर्ती किया गया। वह प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। उन्हें कुछ समय से सांस की परेशानी रही है। 18 दिसंबर को भी उन्हें सांस की परेशानी के कारण दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। बीते मंगलवार को प्रज्ञा दिल्ली के मंगोलपुर में मारे गए बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा के घर पर उनके परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी कि हर हाल में दोषियों को सजा मिलेगी और आपको इंसाफ मिलेगा। इसी रिंकू के परिजनों के लिए भाजपा नेता कपिल मिश्रा सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ रुपये जुटाने की मुहिम शुरू की थी जिसे पूरा कर उन्होंने परिजनों के सुर्पूद कर दिया। कपिल मिश्रा ने परिवार को बताया कि पूरी दुनिया के 9000 लोगों ने परिवार के लिए अपना संदेश भेजा है। इन्हीं 9000 लोगों ने एक करोड़ रुपये इकट्ठा किए हैं।…

विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती भिंड मुरैना से आए 70 साल के रामेश्वर गोस्वामी लंबे समय तक एक आंख खोल कर सोते रहे। गहरी नींद में उनकी एक आंख खुली देखकर घर के बच्चे व अन्य स्वजन डर जाते थे। इस शारीरिक विकृति के कारण रामेश्वर की हमेशा खुली रहने वाली एक आंख की नमी खत्म हो चुकी थी। इतना ही नहीं अल्सर और नेत्रहीनता होने की आशंका बनी रहती थी। दरअसल, रामेश्वर कुष्ठ रोग के कारण होने वाली ‘लैगोफथाल्मोस’ बीमारी की चपेट में आ गए थे। भिंड के एक अस्पताल में बीमारी का पता चलने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें प्रदेश के एकमात्र शासकीय कुष्ठ रोग विकृति निवारण केंद्र विक्टोरिया अस्पताल जबलपुर रेफर किया। विक्टोरिया में रामेश्वर की कनपटी से निकाली गई मांसपेशियां उनकी खराब आंख में लगाई गई जिसके बाद पलक खुलने और बंद होने लगी। ऑपरेशन जिला कुष्ठ अधिकारी डॉक्टर नवीन कोठारी द्वारा विक्टोरिया अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में किया गया।

कुष्ठ रोग के कारण होने वाली यह विकृति आंखों की रोशनी छीन लेती है नवीन कोठारी ने बताया कि बीमारी के कई खतरनाक रूप सामने आ चुके हैं कुछ मरीज अंधत्व का शिकार हो गए और जो समय पर विक्टोरिया अस्पताल पहुंच गए उनकी आंखे बचा ली गई ऐसे मरीज भी सामने आए जिनकी आंख की पलक खुली रहने के कारण भूल के कारण समाने लगे आंख जख्मी हुई जिससे अल्सर के कारण रोशनी चली गई। उन्होंने बताया कि कुष्ठ के कारण यह रोग किसी भी उम्र में हो सकता है इसलिए पलकें झुकने में किसी भी तरह की परेशानी होने पर चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए।

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एम्स के निदेशक व पल्मोनरी मेडिसिन के विशेषज्ञ डा. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में प्रज्ञा का इलाज चल रहा है। डा. गुलेरिया ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। एम्स के अनुसार उन्हें शाम 4ः21 बजे एम्स में भर्ती किया गया। वह प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। उन्हें कुछ समय से सांस की परेशानी रही है। 18 दिसंबर को भी उन्हें सांस की परेशानी के कारण दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। बीते मंगलवार को प्रज्ञा दिल्ली के मंगोलपुर में मारे गए बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा के घर पर उनके परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी कि हर हाल में दोषियों को सजा मिलेगी और आपको इंसाफ मिलेगा। इसी रिंकू के परिजनों के लिए भाजपा नेता कपिल मिश्रा सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ रुपये जुटाने की मुहिम शुरू की थी जिसे पूरा कर उन्होंने परिजनों के सुर्पूद कर दिया। कपिल मिश्रा ने परिवार को बताया कि पूरी दुनिया के 9000 लोगों ने परिवार के लिए अपना संदेश भेजा है। इन्हीं 9000 लोगों ने एक करोड़ रुपये इकट्ठा किए हैं।

संवाददाता अदिति सिंह
द अचीवर टाइम्स
लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

प्रतिबंध हटते ही दैनिक मामले और मौत की संख्या में होने लगा इजाफा

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 31 मार्च से कोरोना को लेकर जारी सभी प्रतिबंधों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *