ब्रेकिंग स्क्राल
Home / रेसिपी / इन आसान स्टेप्स में बनाएं रबड़ी

इन आसान स्टेप्स में बनाएं रबड़ी

आज भारत 74 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व होता है। अगर आप सोच रही हैं कि इस खास दिन घर में क्या मीठा बनाया जाए तो आप रबड़ी बना सकती हैं। रबड़ी बेहद ही स्वादिष्ट होती है। रबड़ी का सेवन व्रत में भी किया जा सकता है। घर में रबड़ी बनाना काफी आसान होता है। आज हम आपको घर में रबड़ी बनाने की आसान विधि बताएंगे।

रबड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
दूध- 1 लीटर
चीनी- 1/4 कप
इलाइची का पाउडर- 1/4 चम्मच
काजू और बादाम- क्रश किए हुए
ड्राई फ्रूट्स- कटे हुए

स्टेप 1
सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 लीटर दूध ले लें। दूध में उबाल आते ही गैस की आंच धीमी कर दें। आपको इसे 30 से 40 मिनट तक धीमी आंच में पकाना है। इस बात का ध्यान रखें कि आपने इसको चलाते रहना है। इसके बाद बर्तन के किनारों पर जम रही मलाई को खुरच कर दूध में मिलाते रहें।

स्टेप 2
दूध का साइज 1/3 हो जाने पर इसमें चीनी मिला लें। अगर आप दूध को जल्दी गाढ़ा करना चाहते हैं तो इसमें क्रश किए हुए काजू और बादाम डाल दें। इसके बाद इसमें इलाइची पाउडर डालें।

स्टेप 3
दूध के थोड़ा और कम होने पर गैस को बंद कर दें। इस बात का ध्यान रखें कि रबड़ी ठंडी होने के बाद थोड़ी और गाढ़ी हो जाती है। इसलिए इसे बहुत ज्यादा गाढ़ी न होने दें। आप ठंडा होने के बाद रबड़ी में ड्राईफ्रूट्स मिलाकर सर्व कर सकती हैं।

About The Achiever Times

Check Also

ट्राई करें आलू कढ़ी

कढ़ी का स्वाद हर किसी को बेहद भाता है। लेकिन अगर आप रूटीन बेसन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *