इस समय आम का सीजन चल रहा है और आपको बाजार में आसानी से मीठे और ताजे आम मिल जाएंगे। आम को फलों का राजा कहा जाता है और ये फल लगभग सभी को पसंद होता है। आज हम आपको आम की एक खास रेसिपी बताने जा रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि घर में “मैंगो मालपुआ” कैसे बनाया जाता है। आप घर में आसानी से “मैंगो मालपुआ” बना सकते हैं। इसका सेवन आप व्रत में भी कर सकते हैं। मैंगो मालपुआ बनाने में ड्राई फ्रूट्स, दूध और शहद का इस्तेमाल किया जाता है।
मैंगो मालपुआ बनाने की सामग्री
गेंहू का आटा-1 कप
आम- 2 पीस
दूध-1/2 कप
शहद-2 चम्मच
घी-1/2 कप
चीनी-1/2 कप
बारीक कटे हुए नारियल-2 चम्मच इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच
बारीक कटे हुए बादाम और काजू
आप घर में चार आसान स्टेप्स में मैंगो मालपुआ बना सकते हैं।
मैंगो मालपुआ बनाने की विधि…
पहला स्टेप
सबसे पहले आपने एक बर्तन में गेहूं का आटा और दूध मिलाकर एक घंटे के लिए अलग रख देना है।
दूसरा स्टेप
अब आपने इसमें आम का गूदा, शहद, बारीक कटा हुआ नारियल, चीनी और इलाइची पाउडर मिलाना है। इसको गाढ़ा बनाने के लिए इसमें थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
तीसरा स्टेप
इसके बाद धीमी आंच पर एक पैन में घी डालकर गरम कर लें। घी के गरम हो जाने पर पैन पर घोल को डालना शुरू करें। घोल को अच्छे से पकने दें। दोनों साइड को अच्छी तरह से लाल होने दें। जब ये अच्छी तरह से तैयार हो जाए तो इसे बाहर निकाल लें।
चौथा स्टेप
अब एक प्लेट में मालपुआ डालकर उसमें बादाम, पिस्ता और किशमिश से गार्निश कर लें। आप मालपुए के ऊपर रबड़ी भी मिला सकते हैं।