Related Articles
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर की। जिसके बाद उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर भ्रमित हो गए। लोगों को ये लग रहा है। कि कुछ तो रोहमन और सुष्मिता के बीच अनबन हुईं है। सोशल मीडिया पर सुष्मिता का ये पोस्ट अब काफी वायरल हो रहा है।
सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की इस पोस्ट में लिखा है। ‘दिक्कत ये है कि औरतों को लगता है। कि वो बदल जाएगा, वो नहीं बदलेगा। पुरुष जो गलती करते हैं। वो ये है। कि उन्हें लगता है। कि वो कभी भी छोड़कर नहीं जाएगी वो चली जाएगी। अपनी ये पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- ‘कहानी का सार ये है। कि वो नहीं बदलेगा और वो चली जाएगी.’ इसके साथ उन्होंने कुछ इमोजी भी शेयर किए हैं। सुष्मिता की इन चंद लाइनों से इस बात का अंदाजा नहीं लग रहा है। कि वो किसके बारे में कह रही हैं। और उन्होंने क्या सोचकर ये बात लिखी है। लेकिन इन चंद लाइनों मे कुछ बेहद गहरी बात है। इसलिए फैंस इसे रोहमन से जोड़कर देख रहे हैं। और पूछ भी रहे हैं। कि दोनों की बीच में सब ठीक है न. इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स ने सुष्मिता और रोहमन शॉल के रिश्ते के बारे में कयास लगाना शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उम्मीद है, कि आप दोनों अलग नहीं होंगे’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं उम्मीद करता हूं। कि आपके पार्टनर के साथ सब ठीक हो.’ वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स ऐसे भी हैं। जिन्होंने सुष्मिता की बात पर सहमति जताई है।
पत्रकार केसररजा
द अचीवर टाइम्स लखनऊ