ब्रेकिंग स्क्राल
Home / अध्यात्म / जानें राशियों का हाल

जानें राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति- राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा कन्या राशि में हैं। मंगल वृश्चिक राशि में हैं। शनि, केतु, गुरु धनु राशि में हैं। सूर्य और बुध मकर राशि में हैं। शुक्र कुंभ राशि के होकर गोचर में चल रहे हैं।

मेष 
सकारात्मक-शत्रु परास्त होंगे। रोग से छुटकारा मिलेगा। जीवन में धीरे-धीरे आगे बढ़ते चले जाएंगे। रुका हुआ कार्य चलने लगेगा।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-पहले से बेहतर स्थिति होगी।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-मध्यम स्थिति रहेगी।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ-
सकारात्मक-अध्ययन करने, लिखने-पढ़ने वालों के लिए अच्छा समय है।
नकारात्मक-भावनाओं पर काबू रखें।
प्रेम-तू-तू, मैं-मैं हो सकती है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-ठीक रहेगी।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।

मिथुन-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। जीवन में तरक्की कर रहे हैं। घरेलू सुख बढ़-चढ़कर मिल रहा है। मां के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
नकारात्मक-क्रोध पर नियंत्रण रखें।
प्रेम-पहले से बेहतर स्थिति है।
व्यवसाय-रोजी रोजगार में तरक्की कर रहे हैं।
सेहत-पहले से बेहतर स्थिति है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।

कर्क-
सकारात्मक-योजनाओं को कार्यरूप दें। भाई-बहन और अपनों का साथ मिल रहा है। उर्जा का संचार हो रहा है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-परवान चढ़ रहा है।
व्यवसाय-सफलता मिल रही है।
सेहत-पहले से बेहतर स्थिति है।
उपाय-हरी वस्तुओं का दान करें।

सिंह-
सकारात्मक-आर्थिक योजनाएं फलीभूत हो रही हैं।
नकारात्मक-वाणी पर नियंत्रण रखें। आवश्यकता से अधिक न बोलें। पूंजी का निवेश अभी न करें।
प्रेम-पहले से अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिल रही है।
सेहत-सुधार हो रहा है।
उपाय-हरी वस्तुओं का दान करें।

कन्या-
सकारात्मक-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। प्रतिदिन आप कुछ अच्छे दिनों की ओर बढ़ रहे हैं।
नकारात्मक-भावनाओं पर काबू रखें।
प्रेम-पहले से बेहतर स्थिति है।
व्यवसाय-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं।
सेहत-सुधार हो रहा है।
उपाय-हरी वस्तु पास रखें।

तुला-
सकारात्मक-धैर्य बना रहेगा।
नकारात्मक-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा मानसिक उलझन में चल रहे हैं। खर्च की अधिकता है।
प्रेम-ठीक ठाक स्थिति है।
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-रुका धन वापस मिलेगा। जीवन में तरक्की करेंगे। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
नकारात्मक-अकारण चिंतित रहेंगे।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत- पहले से अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।

धनु-
सकारात्मक-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जीवन में तरक्की करेंगे।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-पहले से अच्छी स्थिति है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें।

मकर-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे।
नकारात्मक-भावनाओं पर काबू रखें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-मां काली का दर्शन करें।

कुंभ-
सकारात्मक-परिस्थितियों से उबर जाएंगे।
नकारात्मक-चोट लग सकती है। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती है। बचकर पार करें।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-गणेश जी वंदना करें।

मीन-
सकारात्मक-किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं है। आने वाला समय और भी सुखमय दिख रहा है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-पहले से बेहतर स्थिति है।
व्यवसाय-निरंतर तरक्की कर रहे हैं।
सेहत-पहले से बेहतर स्थिति है।
उपाय-ऊं गं गणपतये नम: का जाप करें।

About The Achiever Times

Check Also

दैनिक राशिफल 21-03-2022

दैनिक राशिफल  ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *