ब्रेकिंग स्क्राल
Home / अध्यात्म / सूर्य का राशि परिवर्तन 16 दिसंबर से

सूर्य का राशि परिवर्तन 16 दिसंबर से

सोमवार,16 दिसंबर 2019 को मेष लग्न में अपराह्न 3 बजकर 10 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य, सेनापति मंगल की वृश्चिक राशि को छोड़ देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। सोमवार को होने के कारण इसे ध्वांक्षी कहा जाता है। इसी के साथ मलमास भी शुरू होगा, जिससे शादी, गृह प्रवेश, नया व्यापार, देव पूजन, मुंडन व जनेऊ संस्कार आदि नहीं होंगे। सूर्य देव शनि, गुरु और केतु के साथ रहेंगे। दक्षिणायन संक्रांति की यह अंतिम संक्रांति है। संक्रांति आने पर पितृ श्राद्ध व दान, स्नान, पूजा-पाठ अवश्य करना चाहिए। पितृ श्राद्ध करने से पितर प्रसन्न हो शुभ आशीर्वाद प्रदान कर बिगड़े काम बनाते हैं। सूर्य भी प्रसन्न होकर निरोगी शरीर और संपत्ति प्रदान करते हैं।
संक्रांति से राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव:

मेष- प्रियजनों से बिछुड़ना पडे़गा। नए कार्यों में असफलता। तनाव से सेहत खराब होगी।
वृष- भ्रम के कारण कामकाज में मन नहीं लगेगा। सरकार से भय रहेगा। बीमारी की आशंका। विवाद की भी आशंका रहेगी।
मिथुन- सेहत खराब हो सकती है। सम्मान में कमी और प्रियजनों की उपेक्षा से मानसिक कष्ट होगा। विरोध की आशंका रहेगी।
कर्क- बीमारी ठीक होगी। अनायास धन मिलेगा। शुभ समाचारों से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं को पराजित करेंगे। पुरस्कार मिलेगा।
सिंह- मेहनत का फल कम ही मिलेगा। धन की कमी से घर में मनमुटाव की आशंका रहेगी।
कन्या- बीमारी से परेशान रहेंगे। सुख में कमी रहेगी। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। वाहन-जमीन संबंधी विवाद हो सकता है।
तुला- उपहार मिल सकता है। पदोन्नति मिलेगी। तबादला मनपसंद जगह होगा। धन का संग्रह करने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक- फिजूल के कार्यों में धन का नाश होगा। अनावश्यक जिद से हानि होगी। ठगे जाने की आशंका रहेगी।
धनु- मेहनत का फल कम ही मिलेगा। यात्रा में अचानक विवाद संभव। फिजूल खर्च करने से कष्ट रहेगा।
मकर- हर काम में विघ्न-बाधा आएगी। बुरी सूचनाएं मिल सकती हैं। बीमारी आदि से परेशान।
कुंभ- रुकी हुई पदोन्नति मिलेगी। अचानक सम्मान मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे।
मीन- किसी रुके हुए बड़े कार्य में सफलता मिलेगी। संचित धन में वृद्धि होगी। पुरस्कार और पदोन्नति मिलेगी।

About The Achiever Times

Check Also

दैनिक राशिफल 21-03-2022

दैनिक राशिफल  ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *