ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / राजस्थान / जयपुर / जयपुर : देह व्यापार में शामिल पांच विदेशी महिलाओं सहित नौ लोग गिरफ्तार

जयपुर : देह व्यापार में शामिल पांच विदेशी महिलाओं सहित नौ लोग गिरफ्तार

पुलिस ने चित्तौड़गढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक होटल में चल रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच विदेशी महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी सुमेर सिंह ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर कुंभा होटल में चल रहे एक स्पा सेंटर पर शनिवार की रात को एक छद्म ग्राहक के जरिए दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर से अनैतिक देह व्यापार में लिप्त पांच विदेशी महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं 20 से 40 वर्ष तक के आयु वर्ग की हैं और थाईलैंड निवासी हैं। ये विदेशी महिलाएं पिछले 10-15 दिनों से भारत में हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में होटल संचालक अमित सैनी और सौरभ शर्मा, दो ग्राहक महेश जैन और गोपाल शर्मा के अलावा पांच विदेशी महिलाएं शामिल हैं।

थाना अधिकारी ने बताया कि होटल संचालक के कब्जे से एक लाख नब्बे हजार रूपये भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

About admin

Check Also

कपल का पीछा कर रहे थे पर‍िजन, दोनों ने हाथ बांधकर नहर में लगा दी छलांग…

राजस्थान के जालौर ज‍िले से एक सनसनीखोज मामला सामने आया है कि जिले के सरवाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *