ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / सिद्धार्थनगर / पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि, बताया बड़ी क्षति

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि, बताया बड़ी क्षति

इटवा (सुनील गुप्ता): भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बीते मंगलवार की देर रात हृदयघात से निधन हो गया। इस खबर से देश व उत्तर प्रदेश में माहौल शोक से भर गया। दिन में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने की बधाई ट्विटर पर देने वाली सुषमा स्वराज को देर शाम गंभीर हालात में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।

इटवा तहसील के कठेला क्षेत्र में लोगों उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। बीते बुधवार सायंकाल 7:00 बजे भारत सरकार की पूर्व विदेश मंत्री, महान राजनीतिज्ञ, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, ओजस्वी वक्ता तथा देश विदेश के अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपने देश की राजनीतिक कूटनीतिक स्पष्ट विचारों से देश का पक्ष रखने वाली विदुषी श्रीमती सुषमा स्वराज के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन करके उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी। भारत सरकार की मंत्री के रूप में श्रीमती स्वराज की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दल सिंगार दूबे, जिला मंत्री सुरेश्वर पुरी, वृहस्पति नाथ चौबे, नंदकिशोर, सुखराम, रामबरन यादव, प्रेमचंद्र वर्मा, राजकुमार वर्मा, राजकिशोर, रामनरेश, मनोरथ, उदयप्रताप आदि उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

सिद्धार्थनगर के सी एस पी संचालकों को किया गया सम्मानित

सिद्धार्थनगर (सुनील गुप्ता): जिले में संचालित सी एस पी संचालकों को उनके द्वारा बेहतर संचालन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *