ब्रेकिंग स्क्राल
Home / बड़ी ख़बरें / साबरमती की तर्ज पर अब दिल्ली में यमुना किनारे बनेगा रिवर फ्रंट

साबरमती की तर्ज पर अब दिल्ली में यमुना किनारे बनेगा रिवर फ्रंट

गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट और लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर दिल्ली में भी यमुना रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। डीडीए ने उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में यमुना तट पर रिवर फ्रंट के निर्माण स्थल पर काम शुरू कर दिया है। दिल्ली में यह पहला रिवर फ्रंट होगा आधुनिक तौर पर विकसित किया जाएगा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में यह पहला पर्यटन स्थल भी होगा। डीडीए की ओर से 74 करोड़ रुपये का फंड आवंटित कर दिया गया है। पहले चरण में 34 करोड़ रुपये का काम उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शास्त्री पार्क पुस्ते से सिग्नेचर ब्रिज के बीच किया जाएगा।

वजीराबाद से ओखला तक रिवर फ्रंट विकसित करने की योजना है। ओखला स्थित बांध को पुनर्विकसित कर ऊंचा किया जाएगा। वजीराबाद बांध से पानी छोड़ा जाएगा और ओखला बांध से रोका जाएगा, जिससे यमुना की धारा चौड़ी हो जाएगी और पर्याप्त पानी रहेगा। यमुना के किनारों पर 16-16 लेन का पथ बनेगा। इसमें आठ लेन की रोड, चार लेन की साइकिल रोड और चार लेन की पार्किंग होगी।

साबरमती, गोमती की तर्ज पर विकास होगा
गुजरात का साबरमती रिवर फ्रंट और उत्तर प्रदेश के गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर दिल्ली में भी रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। गुजरात-उत्तर प्रदेश में रिवर फ्रंट पर साबरमती नदी में लगातार पानी की मात्रा सामान्य नदी से अधिक रखी जाती है, ताकि वहां लोग बोटिंग व अन्य पानी के खेलों का लुत्फ उठा सकें।
1. आम जनता के लिए फ्री वॉक-वे
2. साइकिल ट्रैक
3. एम्फीथियेटर
4. रेस्तरां
5. बोटिंग सुविधा
अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। रिवर फ्रंट का प्रमुख आकर्षण यहां गोमती नदी का पानी और रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे हैं। शाम के वक्त साइकिल ट्रैक और लोगों के टहलने के लिए वॉक-वे बनाया गया है।

रिवर फ्रंट योजना के तहत यमुना किनारे को विकसित कर आम जनता के लिए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
गुजरात में साबरमती नदी पर बना रिवर फ्रंट देश का पहला बड़ा रिवर फ्रंट है। यहां आम लोगों के लिए शाम के समय खासा मनोरंजक माहौल रहता है। दिनभर यहां रंगारंग कार्यक्रम होते  है।

रिवर फ्रंट नदी का किनारा होता है, जिसे पक्के कंक्रीट के ढांचे से चलने-फिरने और साइकिल चलाने लायक बनाया जाता है। यह शहर के नजदीक विकसित किया जाता है यमुना के किनारों को इस तरह सुंदर बनाया जाएगा कि दिल्ली ही नहीं देशभर के लोगों को यह रिवर फ्रंट अपनी ओर आकर्षित करेगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जो संसदीय क्षेत्र के हजारों लोगों के रोजगार का जरिया भी बनेगा।

संवाददाता सुस्मिता गौड़
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय सचिव व प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने सुनील कुमार

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने सुनील कुमार को संगठन का राष्ट्रीय सचिव बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *