ब्रेकिंग स्क्राल
Home / इन्फोटेंमेन्ट / रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कर रहे हैं शादी..

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कर रहे हैं शादी..

हिंदी सिनेमा में जब भी कोई शादी होती है तो सोशल मीडिया पर फैन्स फोटोज और वीडियोज देख अपने फेवरेट स्टार की मैरिज एंजॉय करते हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल के बाद अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की बारी है। दोनों के फैन्स शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी की तैयारियां चल रही हैं। दो हिंट्स ऐसे मिले हैं, जिसे देखकर लगता है कि रणबीर कपूर के परिवार में खुशियां आने वाली हैं।
दूल्हे की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहणी हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट हुए। मनीष मल्होत्रा सेलिब्रिटी शादियों में अहम भूमिका निभाते हैं। सेलेब्स अपने कपड़े इन्हीं से डिजाइन कराते हैं। ऐसा लग रहा है कि नीतू कपूर और रिद्धिमा ने अपनी ड्रेस पसंद कर ली है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि दोनों, मनीष से केवल मिलने के लिए उनके घर पहुंचे थे।
वहीं, रणबीर कपूर को राजेंद्र सिंह कोरियोग्राफर संग स्पॉट किया गया। मास्टर जी ने रणबीर के साथ फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बॉलीवुड की कई शादियों में डांस परफॉर्मेंस राजेंद्र सिंह द्वारा ही सिखाई गई हैं। हालांकि, दोनों की यह फोटो अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी के दौरान की है, लेकिन मास्टर जी ने फोटो शेयर करते हुए कुछ भी लिखा नहीं है।
अक्टूबर के महीने में नीतू कपूर को मास्टर जी संग डांस स्टेप सीखते भी देखा गया था। नीतू कपूर का वीडियो खूब वायरल हुआ था और यह सुर्खियों में भी आया था। अब दोबारा से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा शुरू हो चुकी है। दोनों कब शादी के बंधन में बंधते हैं, यह तो वक्त ही बताएगा।
प्रियंका मिश्रा
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

स्नेहा मेकअप आर्टिस्ट की फ़ील्ड में उभरता हुआ नाम* ब्यूटी एंड मेकअप आर्टिस्ट का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा

ब्यूटी एंड मेकअप आर्टिस्ट का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है इस को देखते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *