ब्रेकिंग स्क्राल
Home / बड़ी ख़बरें / 5 महीने की प्रेग्नेंट महिला ने उठाया खौफनाक कदम…

5 महीने की प्रेग्नेंट महिला ने उठाया खौफनाक कदम…

तमिलनाडु के ईरोड में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई दरअसल यहां 5 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी ने अपने पति को इसलिए मार दिया क्योंकि वह उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। बार-बार दबाव डालने के बाद पत्नी को गुस्सा आ गया और उसने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। ये मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि पति की हत्या करने के बाद आरोपी महिला ने पुलिस को अपने आप को सौंप दिया। आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने पति को खाने में कीटनाशक दवाई मिलाकर खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

जान लें कि आरोपी महिला का नाम मैथिली है। उसकी शादी पीड़ित नंद कुमार के साथ 8 महीने पहले ही हुई थी। पांच महीने पहले महिला प्रेग्नेंट हो गई थी।
गौरतलब है कि नंद कुमार खेती का काम करता था। नंद कुमार की मैथिली से दूसरी शादी हुई थी। आरोप के मुताबिक, 5 महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद नंद कुमार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। जब मैथिली ने उसकी बात नहीं मानी तो नंद कुमार उसे टॉर्चर करने लगा।

जानकारी के मुताबिक, बीते 28 जनवरी को आरोपी महिला ने अपने पति को खाने में कीटनाशक मिलाकर दे दिया। जिसके बाद 3 दिन बाद 31 जनवरी को पीड़ित को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। फिर 16 दिन इलाज चलने के बाद नंद कुमार की मौत हो गई।
इस मामले पर अधियुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एस. रवि ने कहा कि नंद कुमार ने 15 फरवरी को अस्पताल में आखिरी सांस ली। जिसके बाद अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी। फिर बीते शुक्रवार को आरोपी महिला मैथिली ने अपने आप को पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद कोर्ट ने मैथिली को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

संवाददाता रचना
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय सचिव व प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने सुनील कुमार

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने सुनील कुमार को संगठन का राष्ट्रीय सचिव बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *