ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / दिल्ली / लाल किले पर हुए हिंसा उपद्रवियों के लोगों की आई शामत, 200 तस्वीरें हुई वायरल…

लाल किले पर हुए हिंसा उपद्रवियों के लोगों की आई शामत, 200 तस्वीरें हुई वायरल…

लाल किला हिंसा के आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। अब तक सैकड़ों लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब दिल्ली पुलिस ने लाल किले पर हिंसा मामले में 200 लोगों की तस्वीरें  वायरल कर दी।

26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान बवाल करते हुए कई उपद्रवी लाल किला परिसर में दाखिल हो गए थे। और वहां धार्मिक झंडा भी लगाया था। इस मामले में पुलिस लगातार उपद्रवियों को गिरफ्तार कर रही है। अब तक सैकड़ों लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन अभी भी पुलिस की रडार पर कई उपद्रवी हैं। अब पुलिस ने 200 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी की हैं।
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला पर हुई हिंसा में कथित तौर पर शामिल 200 लोगों की तस्वीरें वायरल की गई हैं पुलिस ने कहा है कि उन्होंने वीडियो को स्कैन करके लोगों की तस्वीरें ली हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने तस्वीरें जारी कर दी हैं। और पहचान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच, गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा एवं अराजकता के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दूसरा मुख्य आरोपी लख्खा सिधाना अभी पुलिस की पहुंच से दूर है। पुललिस दीप सिद्धू और एक अन्य आरोपी इकबाल सिंह को, लाल किला लेकर भी गई और पूछताछ की गई।
आपको बता दें, कि दिल्ली पुलिस ने सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के बारे में सूचना देने वालों को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। जिन्होंने लाल किले पर झंडे फहराए या उस कृत्य में सम्मिलित थे। प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर भड़काने के लिए बूटा सिंह, सुखदेव सिंह, जजबीर सिंह और इकबाल सिंह पर 50,000- 50,000 रुपए नकद इनाम की घोषणा की गई। इनमें से करीब 120 लोगों सहित सिद्धू, इकबाल सिंह और सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
गौरतलब है कि केन्द्र के नए कृषि कानूनों (new farm laws 2020) को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के पक्ष में किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड की थी। और उस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। लाल किला पर झंडा फहरा दिया था। हिंसा में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस कई गिरफ्तारियां कर चुकी है। हिंसा में शामिल अन्य लोग अभी भी पुलिस के निशाने पर हैं।

संवाददाता रिचा निगम
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

दिल्ली पुलिस एनकाउंटर टीम को मिली पहली ‘लेडी सिंघम

दिल्ली पुलिस ने कई मामलों में वॉन्टेड एक गैंगस्टर रोहित चौधरी और उसके साथी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *