ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / लखनऊ मेट्रो में लड़की से छेड़छाड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी गिरफ्तार..

लखनऊ मेट्रो में लड़की से छेड़छाड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी गिरफ्तार..

लखनऊ सचिवालय मेट्रो स्टेशन के बाहर सीढ़ियों पर एक लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में फरार आरोपी मो. सैफ को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मेट्रो सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता व सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। एक महीने पहले भी उसने स्टेशन परिसर में एक लड़की से छेड़छाड़ की थी।
12 जनवरी को सचिवालय मेट्रो स्टेशन परिसर में छेड़खानी की यह घटना हुई थी। इस मामले में मेट्रो के सुरक्षा अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करायी थी। इस आरोपी का पता करने के लिये चारबाग से सचिवालय मेट्रो स्टेशन के बीच फुटेज तलाशी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से तस्वीर निकाल कर उसे कई जगह पोस्टर चिपकाया था। वहीं लखनऊ मेट्रो प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को इस बारे में सतर्क रहने को कहा गया था।
शुक्रवार को यह आरोपी सचिवालय स्टेशन परिसर में घूमते दिखा। मेट्रो के सुरक्षा कर्मचारियों को उसके आरोपी होने का शक हुआ तो उससे पूछताछ की जाने लगी। इस पर उसने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया। फिर सीसीटीवी फुटेज से उसके चेहरे का मिलान कराया गया तो उसके आरोपी होने की पुष्टि हो गई। इस मामले में कैसरबाग पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर की थी। इस मामले में ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं मेट्रो के प्रबंध निदेशक ने मेट्रो सुरक्षा में तैनात सभी मेट्रो सुरक्षा समूह की प्रशंशा की है।
रचना 
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *