Related Articles
आगरा एक्सप्रेस पर शनिवार को डरावना हादसा हुआ है। एक्सप्रेस पर एक तेज रफ्तार कार ने ट्रक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरों का था। कि इसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद कार के पुर्जे पुर्जे उड़ गए हैं। कार में फंसे शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।
दिल दहला देने वाला ये हादसा तालग्राम थाना इलाके में हुआ है। वहीं बताया जा रहा है। कि कार में सवार सभी लोग लखनऊ से बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। दुर्घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पत्रकार रिचा निगम
द अचीवर टाइम्स लखनऊ