ब्रेकिंग स्क्राल
Home / Uncategorized / हैप्पी बर्थडे : फिल्ममेकिंग का फॉर्मूला बदलने वाली रजत कपूर की कालजयी फिल्में…

हैप्पी बर्थडे : फिल्ममेकिंग का फॉर्मूला बदलने वाली रजत कपूर की कालजयी फिल्में…

बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर रजत कपूर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 11 फरवरी 1961 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्हें हिंदी सिनेमा में भेजा फ्राई, कॉरपोरेट, दिल चाहता है। मानसून वेडिंग और फंस गए रे ओबामा जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
रजत कपूर ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई दिल्ली से पूरी की थी। उन्हें बचपन से एक्टिंग करने का बहुत शौक था। शौक के लिए उन्होंने पहले थिएटर ज्वाइन किया। इसके बाद अभिनय की बारीकियां सीखने के लिए फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में एडमिशन ले लिया। और वे यहीं पर नही रुके रजत ने फिल्म मंडी से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कॉमर्शियल और पैरलल सिनेमा में कई फिल्मों में काम भी किया। रजत ऐसी चर्चित फिल्मों के हिस्सा बन गए। जिनका बजट कम था। उनकी फिल्में हास्य प्रधान और मुद्दों पर आधारित थीं। जिनकी आलोचकों ने भी जमकर प्रशंसा की।
उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में… भेजा फ्राय (2007)- यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें रजत कपूर के अलावा विनय पाठक और रणवीर शौरी ने भी काम किया था। यह फिल्म बहुत कम बजट में बनी थी। फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की थी। इस फिल्म में रजत कपूर और विनय पाठक के बीच हुई रोचक मुलाकात को दिखाया गया है। कॉरपोरेट (2006)- इसमें रजत कपूर ने बड़े उद्योगपति की भूमिका निभाई है। वे फिल्म में बिजनेसमैन का रोल कर रहे थे। राज बब्बर से प्रतिस्पर्धा करते  हुए दिखाए गए हैं। इसमें बिपासा बसु और मेनन ने भी एक्टिंग के जलवे दिखाए थे। फंस गए रे ओबामा (2010)- यह भी एक कॉमेडी फिल्म थी। अमेरिका में आए मंदी से त्रस्त भारतीय मूल के एक परिवार की कहानी को दिखाया गया है। इसमें रजत कपूर के साथ नेहा धूपिया, संजय मिश्रा ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया था।
रचना 
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

माह फरवरी में ब्लाक स्तर पर आयोजित होंगे रोजगार मेले

 माह फरवरी में ब्लाक स्तर पर आयोजित होंगे रोजगार मेले बहराइच 05 फरवरी। उ.प्र. कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *