ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / दिल्ली-आगरा इंटरसिटी आज से शुरू, टिकट विंडो भी खुली….

दिल्ली-आगरा इंटरसिटी आज से शुरू, टिकट विंडो भी खुली….

उत्तर प्रदेश के आगरा में भारतीय रेलवे ने यात्रियों को खुशखबरी दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 10 फरवरी से शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही ट्रेन में यात्रा करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी खोल दी गई है। जबकि इस ट्रेन में भी यात्रियों को सिर्फ रिजर्वेशन कराकर ही यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। आपको बता दें कि कोरोना काल के दौरान पिछले 10 माह से इंटरसिटी एक्सप्रेस बंद चल रही थी। इस कारण आगरा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आगरा रेल मंडल की ओर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू करने के लिए सूचना पत्र लिखा गया था। आगरा रेल मंडल के पत्र पर रेलवे बाेर्ड द्वारा ट्रेन के संचालन को अनुमति प्रदान की गई है। 10 फरवरी को ट्रेन संख्या 04212 नई दिल्ली- आगरा कैंट का संचालन होगा। ट्रेन शाम 05.40 बजे नई दिल्ली से चलकर रात साढे़ नौ बजे आगरा कैंट पर आएगी। इस नियम पर होगा, संचालन  जानकारी के मुताबिक 11 फरवरी को ट्रेन संख्या 04211 आगरा कैंट से नई दिल्ली के लिए चलेगी। ट्रेन सुबह छह बजे कैंट स्टेशन से रवाना होगी। इसका ठहराव राजा की मंडी स्टेशन पर भी होगा। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया है कि कोरोना प्रोटोकाल के मद्देनजर ट्रेन में केवल कंफर्म रिजर्वेशन वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे। ट्रेन की ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री टिकट खिड़की से भी टिकट ले सकते हैं। आगरा-दिल्ली इंटरसिटी का पहले की तरह सभी छोटे-बडे़ स्टेशनों पर ठहराव होगा। ट्रेन आगरा कैंट, राजा मंडी, फरह, मथुरा, छाता, कोसीकलां, होडल, पलवल, असौटी, बल्लभगढ़, इन जगहों पर ट्रेन रुकेगी।
रचना
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *