ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / सिद्धार्थनगर / गाँवों में लग रही चौपाल कृषि कानून का हो रहा विरोध, कानून व्यवस्था लाचार: राम नेवास राजभर

गाँवों में लग रही चौपाल कृषि कानून का हो रहा विरोध, कानून व्यवस्था लाचार: राम नेवास राजभर

शोहरतगढ़ (सुनील गुप्ता): शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरी उर्फ झुंगहवा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी  (सुभासपा) ने ग्रामीण स्तरीय किसानों की के पक्ष जानने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से चौपाल लगाईं।  इस चौपाल के मुख्य अतिथि सुभासपा जिलाध्यक्ष राम नेवास राजभर रहे, बस्ती मंडल उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी केशव राजभर ने सभा को संबोधित किया। केशव राज भर ने कहा कि प्रदेश में एक झूठी सरकार चल रही है जो लोगों को गुमराह कर रही है। जो अन्नदाता किसान पूरी देश का पेट पालने का काम कर रहा है वह किसान तेज सर्द ठंड हवाओं में दर दर की ठोकरों खा रहा है। सरकार किसानों के लिए लाए काले कृषि कानून को वापस ले हम सब किसानों के साथ है लेकिन सरकार किसानों की नही सुन रही है।

वहीँ शोहरतगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपक राज भर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश की जनता लूट, हत्या , बलात्कार, चोरी सेे त्राही त्राही कर रही बीते मंगलवार इटवा में एक ग्यारहवीं के छात्र की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई जो बहुत ही दुखद घटना सरकार इस की जांच कराकर ऐसे लोगों पर शख्त कार्यवाही करे ये जंगल राज सरकार है आये दिन कोई न कोई घटना होती रहती है।

पार्टी के जिला सलाहकार जगराम राजभर ने कहा की आज देश में समान्य शिक्षा की जरूरत है जगरामराज भर ने कहा की 2022 मे हमारी पार्टी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राज भर के दिशा निर्देश पर मेहनत से काम कर रही है आने वाले 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा की प्रदेश में सरकार बनेगी पूरे प्रदेश में घरेलू बिजली माफ करने के साथ सामान्य शिक्षा लागू कि जायेगी।

जिलाध्यक्ष राम नेवास राजभर ने कहा की आज देश व प्रदेश की जो स्थिति बनी हुई है इससे गरीबों का भला नही हो सकता हमारी पार्टी पिछड़े गरीब व सबको साथ लेकर चल रही है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा की आने वाले 2022 के चुनाव व पंचायत चुनाव के लिए मजबूती से तैयार हो जाये व पार्टी में नये लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया गया बूथ स्तर से विधानसभा का गठन किया गया जिसमें ओमकार राजभर को शोहरतगढ़ विधानसभा युवा मंच बनाया गया, राम रोहित निषाद को सेक्टर प्रभारी बूथ नम्बर 12 बनाया गया, व विक्रम निषाद को बढ़नी ब्लॉक का युवा मंत्री का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। सनी राजभर, अछैबर मिस्त्री, सनीदेवल राज भर, के ओमकार राजभर, जैसे राम राज भर, विक्रम निषाद व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

सिद्धार्थनगर के सी एस पी संचालकों को किया गया सम्मानित

सिद्धार्थनगर (सुनील गुप्ता): जिले में संचालित सी एस पी संचालकों को उनके द्वारा बेहतर संचालन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *