लखनऊ: ठाकुरगंज के शांतिनगर स्थित ससुराल में की आत्महत्या। आंख खुली तो कमरे में कुंडे से चादर के सहारे पति को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल पड़ी। आर्थिक तंगी से त्रस्त युवक सुनील तिवारी (35) ने फांसी लगा ली। सुबह जब पत्नी सोकर उठी तो उसी कमरे में पति सुनील का फंदे पर शव लटका देखकर उसकी चीख निकल पड़ी।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज राजकुमार ने बताया कि हरदोई के सरयां निवासी सुनील तिवारी निजी कंपनी कर्मी थें। शनिवार रात वह ठाकुरगंज के शांतिनगर स्थित ससुराल आए थे। रात कमरे में सोए थे। तड़के पत्नी शिल्पा की आंख खुली तो कमरे में कुंडे से चादर के सहारे पति को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर दौड़े परिवारीजनों ने फंदे से सुनील को उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुनील शराब के लती थे। शनिवार शाम भी जब ससुराल आए तो नशे में धुत थे। परिवारीजनों का कहना है कि डिप्रेशन के कारण सुनील ने जान दी है। सुनील के आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
संवाददाता इकरामुद्दीन अंसारी
द अचीवर टाइम्स लखनऊ