ब्रेकिंग स्क्राल
Home / व्यापार / डीजल में 13 पैसे जबकि पेट्रोल में 8 पैसे की कमी

डीजल में 13 पैसे जबकि पेट्रोल में 8 पैसे की कमी

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। आज डीजल के दामों में 13 से 15 पैसे तक की कमी आई है। जबकि पेट्रोल की कीमत में 7 से 8 पैसे की कमी की गई है। इससे पहले 30 जुलाई को दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम मेें 8.36 रुपये की कटौती थी जिससे दिल्ली में डीजल का दाम बाजार में 73.56 रुपये प्रति लीटर हो गया था।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
शहर                       डीजल            पेट्रोल
दिल्ली                      71.28           81.06
कोलकाता                74.80          82.59
मुंबई                       77.73            87.74
चेन्नई                    76.72            84.14
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

About The Achiever Times

Check Also

डाबर ने लॉन्च किए स्पेशल लिमिटेड एडीशन अयोध्या पैक

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर पेश किए स्पेशल रैड पेस्ट, आंवला हेयर ऑयल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *