ब्रेकिंग स्क्राल
Home / जीवनशैली / जाने 15 अगस्त से जुड़ी रोचक बातें

जाने 15 अगस्त से जुड़ी रोचक बातें

15 अगस्त, 1947 को भारत को लंबे संघर्ष के बाद आजादी प्राप्त हुई थी। हर साल इस दिन को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस साल भारत 74वां स्वतंत्र दिवस मना रहा है। भारत की आजादी में कई वीरों का अहम योगदान रहा है। 15 अगस्त का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आज हम आपको 15 अगस्त से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताएंगे।

आइए जानते हैं 15 अगस्त से जुड़ी रोचक बातें…

महात्मा गांधी नहीं हुए थे जश्न में शामिल
भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का अहम योगदान रहा था। लेकिन 15 अगस्त 1947 को आजादी के जश्न के मौके पर महात्मा गांधी शामिल नहीं हुए थे। महात्मा गांधी उस दिन पश्चिम बंगाल के नोआखली में अनशन पर बैठे थे। महात्मा गांधी हिंदूओं और मुस्लिमों के बीच में हो रही सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन कर रहे थे।

15 अगस्त 1947 को लाल किले से नहीं फहराया गया था तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराते हैं, परंतु 15 अगस्त 1947 को लाल किले से तिरंगा नहीं फहराया गया था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध के अनुसार नेहरू ने 16 अगस्त 1947 को लाल किले से तिरंगा फहराया था।

15 अगस्त 1947 में भारत का कोई राष्ट्रगान नहीं था
भारत 15 अगस्त 1947 में आजाद हुआ। इस दिन तक भारत का अपना कोई राष्ट्रगान नहीं था। रवीन्द्रनाथ टैगोर ‘जन-गण-मन’ 1911 में ही लिख चुके थे, परंतु इसको राष्ट्रगान 1950 में घोषित किया गया।

ये देश भी हुए 15 अगस्त को आजाद
भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी। भारत के लिए 15 अगस्त का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। भारत के अलावा 15 अगस्त के दिन इन देशों को भी आजादी प्राप्त हुई थी…
दक्षिण कोरिया- 15 अगस्त 1945 में आजाद हुआ
बहरीन- 15 अगस्त 1971 में आजाद हुआ।
कांगो- 15 अगस्त 1960 में आजाद हुआ।

अरबिंदो घोष का जन्मदिन
15 अगस्त 1872 को ब्रिटिश राज से भारत को आजादी दिलाने में अहम योगदान देने वाले महर्षि अरबिंदो घोष का जन्म हुआ था।

About The Achiever Times

Check Also

बुढ़ापे के लिए हैं फिक्रमंद…

अगर आप भी अपने बुढ़ापे में गुजारे को लेकर परेशान हैं और अपने लिए पेंशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *