ब्रेकिंग स्क्राल
Home / अंतर्राष्ट्रीय / भारत के खिलाफ दोनों पड़ोसी मुल्क जैविक युद्ध छेड़ने की साजिश रच रहे: रिपोर्ट

भारत के खिलाफ दोनों पड़ोसी मुल्क जैविक युद्ध छेड़ने की साजिश रच रहे: रिपोर्ट

चीन और पाकिस्तान भारत के खिलाफ साजिश रचने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक रिपोर्ट के हवाले से पता चला है कि इन दोनों पड़ोसी मुल्कों ने जैविक युद्ध छेड़ने की साजिश रची है और तीन साल के लिए एक गुप्त समझौता भी किया है।

दोनों देशों के बीच हुए गुप्त समझौते के मुताबिक जैविक हथियारों की संख्या बढ़ाने से लेकर एंथ्रेक्स जैसे खतरनाक वायरस पर रिसर्च करने की बात कही गई है। क्लाजोन नाम की एक यूनिट ने यह दावा कई सारे खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के हवाले से किया है। कोरोना वायरस को लेकर चीन की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो यह भी कहा था कि कोरोना वायरस वुहान की लैब से निकला है।

सुरक्षा विशेषज्ञ एंथॉनी क्लान नाम के शख्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इसी लैब ने पाकिस्तानी सेना रक्षा विज्ञान व तकनीकी संस्थान (DESTO) के साथ ‘बढ़ती संक्रमित बीमारियों’ पर शोध करने के लिए समझौता किया है। इसके अलावा फैलने वाली बीमारियों के जैविक नियंत्रण पर भी शोध किया जाना है। माना जा रहा है कि भारत के अलावा अमेरिका जैसे पश्चिमी देश भी निशाने पर होंगे। इन्हें संक्रामक बीमारियों का निशाना बनाया जाएगा और इस पर होने वाला खर्च चीन की वुहान लैब ही उठाएगी।

एंथ्रेक्स जैसे खतरनाक वायरस का खतरा 
इस रिपोर्ट में एक वरिष्ठ खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पाक एजेंसी वुहान लैब के साथ मिलकर एंथ्रेक्स जैसे वायरस पर शोध करने में लगी हुई है। यह खुफिया समझौते के तहत किया जा रहा है। इस समझौते के तहत जैविक हथियार बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए जरूरी मिट्टी परीक्षण भी किए जा चुके हैं। चीन ने पाकिस्तानी वैज्ञानिकों के साथ डाटा और जानकारी भी साझा कर ली है।

About The Achiever Times

Check Also

बांग्लादेश के स्कूल में भी लगा बुर्के पर प्रतिबंध

कर्नाटक की तर्ज पर बांग्लादेश के नोआखाली के सेनबाग उपजिले में एक स्कूल के क्लासरूम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *