ब्रेकिंग स्क्राल
Home / अध्यात्म / मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो करें ये उपाय

मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो करें ये उपाय

वास्तु में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनके करने से आपको कभी भी जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और पैसों कि किल्लत हो रही है, तो वास्तु के अनुसार इन उपायों को करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी और आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। आइए जानते हैं आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए वास्तु के आसान उपाय।

घर का द्वार ही एक ऐसी जगह है जो आवगमन का स्थान होता है। साथ ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश भी यहीं से होता है। इसी तरह से धन वृद्धि में भी दरवाजे का बहुत महत्व होता है। इसलिए सुबह उठकर दरवाजा खोलते समय सबसे पहले मां लक्ष्मी का स्मरण करें और उसके बाद दरवाजा खोलें। घर के दरवाजे को काला रंग छोड़कर अन्य किसी भी डार्क रंग से रंगवाना चाहिए। चाहे तो अपने घर के दरवाजे को लाल या मैरुन रंग में रंगवा सकते हैं। ये रंग शुभ माने जाते हैं। ऐसा करने से घर में आर्थिक संपन्नता बनी रहती है।

अगर आपके घर का दरवाजा लाल या मैरुन रंग का नहीं है तो आप इन रंगो से अपने घर के दरवाजे पर डिजाइन बनवा सकते हैं। सुबह दरवाजा खोलते समय डिजाइन की तरफ देखकर माता लक्ष्मी का ध्यान करें। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में पैसों की तंगी नहीं रहती है।

दरवाजे पर शुभ-लाभ,स्वास्तिक, ॐ आदि चिन्हों का प्रयोग करना चाहिए। ये प्रतीक अति शुभ होते हैं। घर के दरवाजे पर गणेश जी की प्रतीमा लगाएं। सुबह को दरवाजा खोलते समय इन चिन्हों को प्रणाम करें और माता लक्ष्मी का स्मरण करें। नियमित रुप से ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। मां लक्ष्मी की कृपा होती है।

सुबह उठकर गुलाब का इत्र अपनी नाभि पर लगाएं। लेकिन इत्र को पहले मां दुर्गा को अर्पित करें और फिर कुछ खाने से पहले ही इत्र को अपनी नाभि पर लगा लें। उसके बाद ही घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से आपको धन की कमी नहीं होती है। आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

About The Achiever Times

Check Also

इन दो बड़े ग्रहों का शुभ योग बन रहा चैत्र नवरात्रि पर

चैत्र मास को हिंदू धर्म का पहला महीना माना जाता है। इस महीने मां दुर्गा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *