ब्रेकिंग स्क्राल
Home / जीवनशैली / विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य

विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य

हर वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बढ़ती जनसंख्या के प्रति सचेत करने का है। साल 1989 से विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

जब विश्व की जनसंख्या करीब 5 अरब से अधिक हो गई थी, तब लोगों को जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए प्रेरित करने के लिए इस दिन को मनाने का निर्णय लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की आम सभा ने 11 जुलाई 1989 को विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का फैसला लिया था।

2023 तक आबादी 8 अरब
यूएन ने अनुमान लगाया है कि 2023 तक पूरी दुनिया की आबादी 8 अरब से और 2056 तक 10 अरब अधिक हो जाएगी। विश्व के लिए ये चिंताजनक है।

भारत निकल जाएगा चीन से आगे
यूएन ने अनुमान लगाया है कि 2025-2030 के बीच में भारत जनसंख्या के मामले में चीन से आगे निकल जाएगा। इस बीच भारत की आबादी 1 अरब 65 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। इस बीच दुनिया की आबादी 8 अरब 14 करोड़ से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विश्व की आधी आबादी 9 देशों में
विश्व की आधी आबादी दुनिया के सिर्फ 9 देशों में रहती है। आपको बता दें यूएन का अनुमान है कि 2017 से 2050 तक भारत, नाइजीरिया, कांगो का लोकतांत्रिक गणराज्य, पाकिस्तान, इथियोपिया, संयुक्त राज्य अमेरिका तंजानिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, युगांडा और इंडोनेशिया में जनसंख्या वृद्धि दर बढ़ेगी। इस अनुमान के अनुसार अफ्रीका की आबादी 2050 तक दोगुनी हो जाएगी।

सबसे तेज जनसंख्या वृद्धि दर नाइजीरिया में
इस समय सबसे तेज जनसंख्या वृद्धि दर नाइजीरिया की है। ऐसा माना जा रहा है कि 2050 से पहले नाइजीरिया की जनसंख्या अमेरिका से अधिक हो जाएगी।

इस समय क्या कहते हैं आंकड़े
इस समय सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश चीन है। चीन के बाद भारत का नंबर आता है। भारत के बाद तीसरे पायदान पर अमेरिका है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस समय विश्व की कुल जनसंख्या 777 करोड़ है।

2050 तक भारत की जनसंख्या में 27.3 करोड़ की वृद्धि
एक रिपोर्ट के अनुसार अगले तीस सालों में भारत की जनसंख्या में 27.3 करोड़ की वृद्धि हो सकती है। यानी कि 2050 में भारत की कुल जनसंख्या 164 करोड़ हो सकती है।

About The Achiever Times

Check Also

गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय सचिव व प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने सुनील कुमार

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने सुनील कुमार को संगठन का राष्ट्रीय सचिव बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *