ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / 24 घंटे में 685 नए मामले, कुल संक्रमित 22998 : यूपी

24 घंटे में 685 नए मामले, कुल संक्रमित 22998 : यूपी

यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 685 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में 6650 कोरोना के सक्रिय केस हैं जबकि 15506 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। जबकि 672 मरीजों की मौत हो चुकी है।

लखनऊ में कुल मरीजों की संख्या 1047
केजीएमयू में काउंसलिंग कराने आए दो मेडिकल स्टूडेंट और लोहिया संस्थान में भर्ती प्रसूता समेत 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले मरीजों में सात महिलाएं हैं। राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 1047 हो गई है। जबकि लखनऊ के मूल निवासियों की संख्या 840 हो गई है।

एलडीए कॉलोनी में रविवार को तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह आरडीएसओ कॉलोनी में एक मरीज पॉजिटिव मिला है। जफर खेड़ा, चौपटिया, मलिहाबाद, चौक, इंदिरानगर, मड़ियांव, सरोजनीनगर, आलमबाग, कृष्णानगर, कमला नेहरू मार्ग, हुसैनाबाद, गोमतीनगर, मीरा बाई मार्ग, निराला नगर, ठाकुरगंज, राजेंद्र नगर, आईआईएम रोड, रुचिखंड में एक-एक लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, केजीएमयू में पीजी में दाखिले के लिए आने वाले एक छात्र और एक छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सिजेरियन के बाद प्रसूता निकली पॉजिटिव
लोहिया संस्थान के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में भर्ती डुमरियागंज निवासी गर्भवती महिला का शनिवार को सिजेरियन प्रसव कराया गया था। रविवार को प्रसूता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर सहित पांच कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया। वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों का आरोप है कि दोपहर बाद तक महिला को अन्य मरीजों के बीच ही रखा गया।

इस संबंध में हॉस्पिटल ब्लॉक की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सरिता सक्सेना ने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह ने देर रात बताया कि प्रसूता को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। नवजात का भी नमूना ले लिया गया है।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *