ब्रेकिंग स्क्राल
Home / अध्यात्म / साप्ताहिक राशिफल (29 जून – 05 जुलाई 2020)

साप्ताहिक राशिफल (29 जून – 05 जुलाई 2020)

पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 29 जून से 05 जुलाई 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह…

मेष (29 जून – 05 जुलाई 2020)
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जायेगा। कोई ऐसा जिसपर आप यकीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा। उधार दिए धन की प्राप्ति न होने पर आपका मन अशांत रहेगा। अनावश्यक कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। किसी मामले में दखलअंदाजी न करें। मन और आत्मा में अंतर्द्वंद की स्थिति बनी रहेगी। आमदनी अच्छी नहीं रहेगी और व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय कठिनाई भरा होगा। नौकरी करने वाले लोग अपने बॉस से परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल रहेगा। अपने प्रिय की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार जाहिर करते रहें। सेहत के मामले में यह सप्ताह कुछ ठीक रहेगा।

वृष(29 जून – 05 जुलाई 2020)
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जा सकता है। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इजाफा करेगा। एकतरफा लगाव आपकी खुशियों को उजाड़ सकता है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। इस सप्ताह आमदनी के अच्छे आसार है। आंखों की परेशानी आपको व्यथित कर सकते है। व्यापार में निवेश के लिए यह समय उत्तम है। नौकरी में अड़चन आ सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम करने वालों के लिए थोडा असहज स्थिति रहेगी।

मिथुन (29 जून – 05 जुलाई 2020)
आपके लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। दफ्तर में आपको कुछ उबाऊ काम करना पड़ सकता है। यह समय आपके लिये धनाभाव का समय होगा। व्यवसाय करने वाले या नए व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए अच्छा समय नहीं है। नौकरी करने वालों के लिए नौकरी बदलने का अच्छा समय है। जीवन साथी से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है।

कर्क (29 जून – 05 जुलाई 2020)
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य माना जा सकता है। एक कार्य को पूरा करने के बाद ही दूसरा कार्य शुरू करें। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में दान देने के आसार है। आशा के अनुरूप कार्य न होने से मन दुखी होगा। रुके हुए काम इस अवधि में पूरे हो सकते हैं। शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध करायेगा। जातक की आमदनी अच्छी रहेगी किन्तु व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा बालों का विशेष ख्याल रखें। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। वैवाहिक सम्बन्धो में थोड़ा सुधार संभव है।

सिंह (29 जून – 05 जुलाई 2020)
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ सामान्य माना जा सकता है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। धर्म-कर्म की ओर ध्यान आकृष्ट होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। जातक अपने कार्यों से लोगो को प्रभावित करेगा। आर्थिक मामलों में लटके काम बनेंगे। कैरियर व नौकरी करने वालो के लिए थोड़ा मुश्किल वाला समय है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय सामान्य है। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी से तनातनी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। इस समय आपकी तबियत बिगड़ सकती है।

कन्या(29 जून – 05 जुलाई 2020)
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। भावी माताओं को सेहत को लेकर थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। गुप्त शत्रु आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जायेगा। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में नोक झोक हो सकती है। प्रणय सम्बन्धो में संवाद बनाये रखें। पेट के रोगी खास ख्याल रखें।

तुला(29 जून – 05 जुलाई 2020)
इस राशि वालो के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जाएगा। ईर्ष्यालु लोगों से अत्यधिक घनिष्ठता न बनाएं। अपने खर्चों पर काबू रखें और हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। किसी कार्य को करने में विलम्ब न करें। बेबजह किसी से उलझे नहीं अन्यथा आपको हानि उठाना पड़ सकता है। जातक इस समय दिशा भ्रमित दिखाई देगा। इस सप्ताह आपके आर्थिक स्थिति में कमी आएगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। नौकरी वाले जातकों के लिए इस समय थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है। व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में धीरे-धीरे स्थिरता आएगी। प्रेम करने वाले इस समय प्रफुलित नजर आएंगे।

धनु (29 जून – 05 जुलाई 2020)
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आफिस के कार्यो में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा। लगातार डांटना-डपटना बच्चे के व्यवहार को बिगाड़ सकता है। वक्त की जरूरत यह है कि धैर्य से काम लें और बच्चों को थोड़ी आजादी दें। रुके हुए कार्यों से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अध्यापन का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। थोक व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। प्रणय सम्बन्धो में बिना सोचे कोई वादा न करें।

मकर (29 जून – 05 जुलाई 2020)
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। अटके कामों के बावजूद प्रणय सम्बन्ध और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। अचानक मिली कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय जिंदगी को पूरी शिद्दत से जिएं। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से अच्छा रहने वाला। व्यापार में उठापटक का माहौल रहने वाला है। नौकरी का प्रयास करने वाले सफलता प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता आएगी। मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें।

कुंभ(29 जून – 05 जुलाई 2020)
इस राशि वालों के यह सप्ताह बहुत मध्यम कहा जा सकता है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते है। किसी महिला या जीवन साथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। सप्ताह के अंत में हालात अच्छे बनेंगे। नौकरी करने वाले थोड़ी भागदौड़ ज्यादा करेंगे। व्यवसाय में धीरे धीरे प्रगति होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली का माहौल बनेगा। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

मीन (29 जून – 05 जुलाई 2020)
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। ससुराल पक्ष में उत्सव का माहौल बनेगा। सरकारी या गैर सरकारी पदों पर करने वाले लोगो के लिए यह समय तरक्की के अवसर उपलब्ध कराएगा। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। इस सप्ताह आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी करने वालों के लिए अपने सहयोगियों से सम्बन्ध मधुर रखने होंगे। इस समय कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में निरन्तरता का आभाव बना रहेगा। प्रेम सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सेहत में सुधार संभव है।

About The Achiever Times

Check Also

दैनिक राशिफल 21-03-2022

दैनिक राशिफल  ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *