त्वचा पर दाग-धब्बे किसी को पसंद नहीं आते हैं। खासतौर पर अगर वो चेहरे पर हों। चेहरे पर बेदाग निखार हर लड़की का सपना होता है। लेकिन कई बार एक्ने और मुंहासों की वजह से चेहरे पर धब्बे रह जाते हैं और महंगे कॉस्मेटिक्स से भी नहीं जाते हैं। घर पर तैयार चुकंदर का फेस पैक चेहरे पर निखार लाने में काफी हद तक मदद करता है।
केमिकल युक्त ग्लॉस और बाम लगाने से होठ धीरे-धीरे काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में नेचुरल तरीके से अपने होठों और गालों को गुलाबी लुक देने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल करें। रोजाना रात को चुकंदर का रस लगाकर सोएं। कुछ दिनों में इसका असर आपको साफ दिखने लगेगा।
चुकंदर और बादाम तेल का फेस पैक
चुकंदर को कद्दूकस करके दो दिन तक धूप में सुखा लें। इसके बाद इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में बादाम का तेल मिलाएं। तैयार हुए मिश्रण को एक कांच की बोतल में भर कर रख लें।
फेसपैक बनाने की विधि
अपनी स्किन पर आप रोजाना जिस क्रीम को लगाती हैं उसमें चुकंदर को पीसकर मिलाकर स्किन मास्क तैयार कर लें। हफ्ते में एक बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो चेहरे को पानी से धो लें।
आंखों के लिए चुकंदर
ज्यादातर महिलाएं डार्क सर्कल से परेशान होती हैं। इनसे निजात पाने के लिए एक चम्मच चुकंदर के रस में बादाम तेल की 4-5 बूंदें मिलाकर आंखों के आस-पास लगाएं। आधे घंटे बाद फेसवॉश कर लें। चंद दिनों में डार्क सर्कल कम होने लगेंगे।
चुकंदर के फायदे
दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 5 चम्मच चुकंदर का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद हल्के हाथों से मसाज कर चेहरे को साफ कर लें। चुकंदर चेहरे पर बढ़ती उम्र की निशानियों को छुपाने में भी कारगर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को गायब करने में मदद करते है। झुर्रियों से राहत पाने के लिए रोजाना चुकंदर के रस को स्किन पर जरूर लगाएं।