घरेलू उड़ान (डोमेस्टिक फ्लाइट) से आने वालों को 21 दिन होम क्वारंटीन में जाना होगा। यदि कोई एक या दो दिन के काम के लिए आ रहा है तो उसे अपनी रिटर्न टिकट की पूरी जानकारी देनी होगी। यात्री कहां के रहने वाले हैं, कहां-कहां जाने वाले हैं, इसकी पूरी जानकारी देनी होगी।
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 25 मई से घरेलू उड़ान चालू होने वाली हैं। इसका प्रोटोकाल सिविल एविएशन मिनिस्ट्री जारी कर चुकी है। राज्य में पहुंचने पर उसका प्रोटोकाल राज्य सरकार को जारी करना है। इसे रविवार को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
सभी यात्रियों को 21 दिन होम क्वारंटीन रहना होगा। थर्मल स्क्रीनिंग में अगर कोरोना के लक्षण हैं तो जांच की जाएगी। पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।