ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / प्रदेश में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है : उत्तर प्रदेश

प्रदेश में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है : उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में 116 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3774 हो गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 83 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1873 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

महोबा के संक्रमित युवक की इलाज के दौरान मौत

झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना संक्रमित महोबा के युवक की मौत हो गई। हालात गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों ने बताया कि सुभाषनगर निवासी 35 वर्षीय युवक को 10 मई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। वह लिवर फेल होने जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। गुरुवार को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

सिद्धार्थनगर में चार नए मरीज
सिद्धार्थनगर जिले में बीते 24 घंटे में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इससे जिले में हड़कंप मच गया है। गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में मुंबई से आए चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टी सीएमओ सीमा राय ने की है। यहां अब कुल मरीजों की संख्या 32 हो गई है।

गाजीपुर में मिले चार नए मरीज
गाजीपुर जिले में लगातार दूसरे दिन भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। गुरुवार को चार लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ)  ने बताया कि दिल्ली से लौटे एक और मुंबई से लौटे तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिले में अब कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इसमें से छह लोग ठीक हो चुके हैं और आठ का इलाज चल रहा है।

मुंबई से बस्ती लौटे श्रमिकों में से चार संक्रमित
मुंबई से बस्ती आए श्रमिकों में से चार लोग फिर कोरोना संक्रमित पाए गए। बस्ती जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। इनमें से 22 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। अब जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 23 हो गई है।

राजस्थान से कामगारों को लेकर बरेली पहुंची ट्रे
राजस्थान के जालौर से 762 कामगारों को लेकर चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज सुबह आठ बजे बरेली जंक्शन पहुंची। सभी को ट्रेन से उतारकर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बसों से घर भेजा गया। इसके बाद स्पेशल ट्रेन को गोरखपुर रवाना किया गया।

कन्नौज के चार और लोग संक्रमित
कन्नौज जिले में आज चार और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ये सभी लोग मुंबई से लौटे थे। दो कोरोना पॉजिटिव छिबरामऊ के कपूरपुर के और दो कन्नौज शहर के रहने वाले हैं। दोनों इलाकों को सील कर दिया गया है। कन्नौज जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है। इनमें से सात ठीक होकर घर जा चुके हैं।

केजीएमयू में 28 की रिपोर्ट पॉजिटिव
लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में बुधवार को 982 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से गुरुवार को 28 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *