ब्रेकिंग स्क्राल
Home / बड़ी ख़बरें / भारत लाया गया अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी

भारत लाया गया अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी

खतरनाक अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका से गिरफ्तार कर लिया गया है। कर्नाटक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद भगोड़े गैंगस्टर को सोमवार को भारत लाया गया। हत्या, ड्रग तस्करी और फिरौती जैसे अपराधों में संलिप्त पुजारी को पहले भारत लाया गया। कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), अमर कुमार पांडे ने बताया कि रवि पुजारी को कल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। हम उसकी न्यायिक हिरासत की मांग करेंगे। वह पूरी तरह से फिट है और जांच प्रक्रिया में सहयोग कर रहा है।

कौन है रवि पुजारी
* 52 वर्षीय रवि पुजारी का जन्म कर्नाटक में मेंगलुरु के माल्पे में हुआ।
* अंग्रेजी, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं का जानकार।
* लगातार कक्षा में फेल होने के कारण स्कूल से बाहर।
* परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा। 28 साल के बेटे की हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में शादी हुई।

2000 के शुरुआती दशक में सुर्खियों में आया था
पुजारी सबसे पहले 2000 के शुरुआती दशक में सुर्खियों में आया था, जब उसने बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियों और बिल्डरों से वसूली करनी शुरू की थी। वह मुंबई के एक प्रतिष्ठित वकील की हत्या के प्रयास में भी संलिप्त था। पुजारी की पत्नी पद्मा और बच्चे भी भारत से भाग गए और उनमें से कुछ ने जाली दस्तावेजों से बुर्किना फासो का पासपोर्ट हासिल कर लिया।

अपराध से नाता
* 1990: पुजारी मुंबई के अंधेरी में रहता था। खतरनाक अपराधियों के साथ गैंगस्टर छोटा राजन के करीब आया।
* 1995: बिल्डर प्रकाश कुकरेजा की चेंबूर में हत्या कर गैंग अचानक सुर्खियों में आ गया।
* 2000: बैंकॉक में छोटा राजन पर दाऊद इब्राहिम के गुर्गों के हमले के बाद उसने खुद का गैंग बनाया।
* 2003: नवी मुंबई में बिल्डर सुरेश वाधवा की हत्या की कोशिश की।
* 2005: कथित रूप से पुजारी के इशारे पर वकील मजीद मेनन का मर्डर।
* 2005: में पत्नी पद्मा की फर्जी पासपोर्ट केस में गिरफ्तारी।

About The Achiever Times

Check Also

गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय सचिव व प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने सुनील कुमार

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने सुनील कुमार को संगठन का राष्ट्रीय सचिव बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *