ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / दिल्ली / 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल तीसरी बार लेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ

16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल तीसरी बार लेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रचंड जीत हासिल करने वाले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपत लेंगे। इस तरह से वह तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने साल 2015 की तरह ही जबरदस्त जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में 62 सीटें अपने नाम की हैं, जो पिछली बार से 6 सीटें कम है। वहीं बीजेपी को इस चुनाव में 8 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का पिछली बार की तरह ही इस बार भी खाता नहीं खुला और उसके करीब 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *