ब्रेकिंग स्क्राल
Home / अध्यात्म / कैसा रहेगा 29 नवम्बर 2019 का दिन : राशिफल

कैसा रहेगा 29 नवम्बर 2019 का दिन : राशिफल

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। तुला में मंगल और बुध। वृश्चिक में सूर्य हैं। धनु में शनि, केतु, चंद्रमा, गुरु और शुक्र विराजमान हैं।

राशिफल-
मेष-
सकारात्मक- कई तरीके से आपके भाग्य में परिवर्तन हो रहा है। आपके नवम भाव में ग्रहों का जमावड़ा लगा है। अच्छा होगा। पूजा पाठ में मन लगेगा। सकारात्मक चीजों में आगे बढ़ेंगे।
नकारात्मक-आप थोड़ा कन्फ्यूज हो सकते हैं। मान सम्मान के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।

वृषभ-
सकारात्मक- ज्ञानार्जन बहुत होगा। कई तरीके से अनुभव करेंगे। आगे बढ़ेंगे।
नकारात्मक-बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। कई तरीके से आपको चोट पहुंचेगी।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन-
सकारात्मक-नौकरी चाकरी के अवसर मिल रहे हैं।
नकारात्मक-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
प्रेम-प्रेमी-प्रेमिका में मुलाकात सम्भव है लेकिन इस मामले में इस समय आपको इतने विकल्प मिल रहे हैं कि विश्वसनीयता पर ऊंगली उठ सकती है।
व्यवसाय-व्यापारिक बढ़ोत्तरी होगी।
सेहत-ठीक ठाक रहेगी।
उपाय-कालीजी का दर्शन करें।

कर्क-
सकारात्मक-षष्ठ भाव में बहुत सारे ग्रह बैठे हैं। छुपे हुए रहस्यों का ज्ञान होगा। छुपे हुए शत्रु सामने आने की कोशिश करेंगे लेकिन दब जाएंगे। बिल्कुल ठीक हो जाएगा सब। बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा।
नकारात्मक-थोड़ा डिस्टर्ब करने वाला समय हो सकता है।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-रोगों की उत्पत्ति होगी और ठीक भी हो जाएंगे। मानसिक स्थिति ठीक रहेगी।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें।

सिंह-
सकारात्मक-परिणाम अच्छे आएंगे।
नकारात्मक-मानसिक स्थिति बहुत उहापोह में पड़ी हुई है। कई तरीके की चीजें आपको डिस्टर्ब कर रही हैं। कभी खुश हो रहे हैं तो कभी दुखी। कभी तनाव में आ रहे हैं। कई तरह से परेशान रहेंगे।
प्रेम-उहापोह की स्थिति बनी हुई है। जीवनसाथी के साथ ठीक-ठाक गुजरेगी।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-केसर का तिलक लगाएं।

कन्या-
सकारात्मक-परिणाम अच्छा आएगा।
नकारात्मक-घरेलू चीजों को लेकर उहापोह में चल रहे हैं। कुछ दुविधा महसूस करेंगे। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी को लेकर। जमीन जायजाद को लेकर। मां के स्वास्थ्य को लेकर।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-धीरे-धीरे अच्छे की तरफ जा रहे हैं।
सेहत-पहले से बेहतर होगी।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।

तुला-
सकारात्मक- कार्यों को करने के लिए उचित समय है। आपका काम होता भी जा रहा है। बहुत सारे लोग मदद भी कर रहे हैं।
नकारात्मक-मन भयभीत रहेगा।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-धीरे-धीरे ठीक हो रहा है।
सेहत-थोड़ा चिढ़चिढ़ापन बना हुआ है।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-आपके आसपास कौटुम्बिक स्थिति अच्छी है। किसी-किसी मामले में थोड़ी गड़बड़ भी हो सकती है। लेकिन ज्यादातर मामलों में स्थिति अच्छी है।
नकारात्मक-आर्थिक स्थिति न समझने वाली होगी। समझ नहीं पाएंगे अच्छा बुरा। डिस्टर्ब करने वाला समय हो सकता है।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-पीली वस्तु पास रखें।

धनु-
सकारात्मक-बहुत तरह की चीजें आपके मन में, आपके शरीर में और आपके आसपास चल रही हैं। इनमें से ज्यादातर सकारात्मक हैं।
नकारात्मक-कुछ चीजें नकारात्मक हैं। थोड़ा डिस्टर्ब करने वाला समय रहेगा।
प्रेम-ठीक ठाक स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छे की तरफ बढ़ रहे हैं।
सेहत-मध्यम स्थिति है। मानसिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी।
उपाय-हनुमानजी का दर्शन करें।

मकर-
सकारात्मक-बचकर निकल जाएंगे।
नकारात्मक-बचकर पार करें। कई चीजों को लेकर परेशान रह सकते हैं। साथ-संग को लेकर, आर्थिक स्थिति, खर्च को लेकर परेशानी महसूस कर सकते हैं। मानसिक परेशानी बनी रहेगी।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति दिख रही है।
सेहत-थोड़ी मध्यम स्थिति है।
उपाय-मां भगवती का दर्शन करें।

कुंभ-
सकारात्मक-आशातीत सफलता मिलेगी। आय के नवीन स्रोत बन रहे हैं। समाचार अच्छे बुरे मिलेंगे लेकिन कुछ बुरा नहीं होगा।
नकारात्मक-डिस्टर्ब करने वाला कोई समाचार मिल सकता है। बच्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं। उहापोह वाली स्थिति हो सकती है।
प्रेम-ठीक ठाक रहेगा।
व्यवसाय-स्थिति अच्छी हो रही है।
सेहत-ठीक ठाक स्थिति है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।

मीन-
सकारात्मक- रोजगार के बहुत विकल्प मिल रहे हैं। आर्थिक स्थिति जो अभी बहुत अच्छी नहीं है आगे चलकर बहुत अच्छी हो जाएगी। कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। सरकारी तंत्र साथ देगा। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा।
नकारात्मक-पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छा है।
सेहत-ठीक ठाक है।
उपाय-लाल वस्तु पास रखें।

About The Achiever Times

Check Also

दैनिक राशिफल 21-03-2022

दैनिक राशिफल  ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *