ब्रेकिंग स्क्राल
Home / अध्यात्म / करवा चौथ में राशि अनुसार पहने कपड़े

करवा चौथ में राशि अनुसार पहने कपड़े

सुहाग और प्यार का प्रतीक करवा चौथ इस साल 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन हर सुहागन स्त्री पूरा दिन भूखा प्यासा रहकर बड़े चाव से अपने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए व्रत रखती है। लेकिन इस बार करवा चौथ पूरे 70 साल बाद एक खास संयोग लेकर आ रहा है। दरअसल,  इस साल रोहिणी नक्षत्र  के साथ मंगल का योग बनने से इस करवा चौथ का फल बेहद शुभकारी होगा।

इस व्रत के लिए कपड़ों के चुनाव को लेकर अक्सर महिलाएं बेहद उत्साहित और छोड़ी कन्फ्यूज रहती हैं। लेकिन इस करवा चौथ आपकी कन्फूजन थोड़ी कम करते हुए आपको बताते हैं कि किस राशि की महिला को इस करवा चौथ पति की लंबी उम्र और प्यार बनाए रखने के लिए किस रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

मेष राशि- 
मेष राशि की महिलाएं करवा चौथ की पूजा अगर लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर करती हैं तो बेहद शुभ रहेगा।

वृषभ राशि-
वृषभ राशि की महिलाओं को इस करवा चौथ सिल्वर और लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार में कभी कमी नहीं आएगी।

मिथुन राशि- 
इस राशि की महिलाओं के लिए हरा रंग इस करवा चौथ बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन हरे रंग की साड़ी के साथ  हरी और लाल रंग की चूड़ियां पहनकर चांद की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके पति की आयु लंबी होगी।

कर्क राशि- 
कर्क राशि की महिलाओं को करवा चौथ की साड़ी खरीदते समय विशेषकर लाल-सफेद रंग के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूडि़यां पहनकर पूजा करनी चाहिए। याद रखें इस राशि की महिलाओं को व्रत खोलते समय चांद को सफेद बर्फी का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके पति का प्यार आपके लिए कभी कम नहीं होगा।

सिंह राशि-
करवा चौथ की साड़ी चुनने के लिए इस राशि की महिलाओं के पास कई विकल्प मौजूद हैं। साड़ी का रंग चुनते समय इस राशि की महिलाएं लाल, संतरी, गुलाबी और गोल्डन रंग चुन सकती है। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से शादीशुदा जोड़े के वैवाहिक जीवन में हमेशा प्यार बना रहता है।

कन्या राशि- 
कन्या राशि वाली महिलाओं को इस करवा चौथ लाल-हरी या फिर गोल्डन कलर की साड़ी पहनकर पूजा करने से लाभ मिलेगा। ऐसा करने से दोनों के वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ जाएगी।

तुला राशि- 
इस राशि की महिलाओं को पूजा करते समय लाल- सिल्वर रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने पर पति का साथ और प्यार दोनों हमेशा बना रहेगा।

वृश्चिक राशि- 
इस राशि की महिलाएं लाल, मैरून या गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करें तो पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ जाएगा।

धनु राशि- 
इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पति की लंबी उम्र की कामना करें।

मकर राशि-
मकर राशि की महिलाएं इलेक्ट्रिक ब्लू रंग करवा चौथ पर पहनने के लिए चुनें। ऐसा करने से आपके मन की हर इच्छा जल्द पूरी होगी।

कुंभ राशि-
ऐसी महिलाओं को नेवी ब्लू या सिल्वर कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

मीन राशि-
इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। ऐसा करने से इस राशि की महिला के पति की उम्र लंबी होगी।

About The Achiever Times

Check Also

दैनिक राशिफल 21-03-2022

दैनिक राशिफल  ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *