आयकर कर्मचारी महासंघ, शाखा लखनऊ के पदाधकारियों जिनमें धर्मशील अग्रवाल-अध्यक्ष, आशीष कुमार आनंद-उपाध्यक्ष, मनोज सिंह-सचिव, सूर्य प्रकाश तिवारी-संयुक्त सचिव, एस. बी. राजभर-कोषाध्यक्ष एवं तकनीकी टीम के सदस्यों के अथक प्रयासों द्वारा शुक्रवार को आयकर कर्मचारी महासंघ, शाखा लखनऊ की बेवसाइट का शुभारंभ प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, उ. प्र. (पूर्व) लखनऊ श्री प्रवीण कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय मिश्रा, प्रधान आयकर आयुक्त-1/2, लखनऊ, ओ. एन. पाठक अपर आयकर आयुक्त, भरत अवस्थी, एस. एस. श्रीवास्तव, रवि शेखर चौधरी, अजय श्रीवास्तव, वी. एन. सिंह तथा लखनऊ शाखा के समस्त कर्मचारी साथी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन धर्मशील अग्रवाल शाखा अध्यक्ष एवं आशीष कुमार आनंद शाखा उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।
Check Also
जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम
20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …