अमेरिका ने विवादित दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ाने वाली चीनी गतिविधियों की गुरुवार को आलोचना की। अमेरिका ने कहा है कि चीन ने वियतनाम से लगे जलक्षेत्र में इस महीने की शुरुआत में सशस्त्र सैनिकों के साथ फिर से एक पोत तैनात किया है।
वियतनाम ने कहा कि यह जल क्षेत्र विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) है। यह कदम संसाधन बहुल दक्षिण चीन सागर में अधिकारों को लेकर चीन और वियतनाम के बीच विवाद को तूल दे सकता है।
अमेरिका की विदेश विभाग प्रवक्ता मार्गन ओर्तगुस ने कहा कि अमेरिका इस बात से बहुत चिंतित है कि चीन वियतनाम के ईईजेड की तेल एवं गैस गतिविधियों में दखल देना जारी रखे हुए है।