ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / बिहार / बिहार: हाईवे के किनारे आशियाना बनाने पर मजबूर हुए लोग , बाढ़ का कहर जारी

बिहार: हाईवे के किनारे आशियाना बनाने पर मजबूर हुए लोग , बाढ़ का कहर जारी

 

बिहार में बाढ़ का कहर अभी तक जारी है। बाढ़ की वजह से लोग अपना घर छोड़कर सड़क के किनारे रहने पर मजबूर हो गए हैं। दरभंगा में काकीरघाटी गांव में लोगों ने बाढ़ की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग -57 के किनारे अस्थायी आश्रय स्थल बनाए हैं। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है साथ में हाईवे को भी चालू रखा गया है। बता दें कि आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार बिहार के 12 जिले शिवहर, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार में अबतक 78 लोगों की मौत के साथ कुल 102 लोगों की मौत हुई है जबकि लगभग 72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।बिहार के बाढ़ प्रभावित इन 12 जिलों में कुल 133 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं जहां 114921 लोग शरण लिए हुए हैं । उनके भोजन की व्यवस्था के लिए 776 सामुदायिक रसोई चलाए जा रहे हैं।

About admin

Check Also

तेजप्रताप की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिया नोटिस, सुनवाई 8 अप्रैल को…

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तथा राजद विधायक तेज प्रताप यादव के चुनाव को चुनौती देने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *