आज राहुकाल का समय मध्याह्न 1.30 बजे से सायं 3 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। पंचक समाप्त रात्रि 1.07 बजे तक। भद्रा (करण) सायं 5.28 बजे से। सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। वसंत ऋतु।
27 फरवरी, गुरुवार; 8 फाल्गुन (सौर) शक, 1941; 15 फाल्गुन मास प्रविष्टे 2076; 2 रजब सन् हिजरी, 1441; फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी अहोरात्र (दिन-रात), रेवती नक्षत्र रात्रि 1.08 बजे तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र, शुभ योग प्रात: 10.26 बजे तक तदनंतर शुक्ल (शुक्र) योग, वणिज करण, चंद्रमा रात्रि 1.08 बजे तक मीन राशि में पश्चात मेष राशि में।