ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / जानकीपुरम विस्तार में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण

जानकीपुरम विस्तार में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर पांच स्थित पार्क में आज भारत माता की प्रतिमा का अनावरण भारत माता समिति के अध्यक्ष डॉ मनीष महर्षि द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त जज सी .बी.आई. शिवपाल सिंह थे, भारत माता समिति के संरक्षक जी सी शुक्ला, सुशील श्रीवास्तव, प्रेम शंकर त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, सनातन जी आचार्य अर्पित, प्रणव मिश्रा, जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी, प्रदीप नागर, उमेश गुप्ता, अजय सिंह, रेनू सिंह, पिंकी शुक्ला, सीमा मिश्रा, गुप्ता जी अंकित तिवारी उपस्थित रहे। भारत माता की प्रतिमा का अनावरण होने के बाद जुलूस के रूप में मौजूद लोग अटल चौराहे पहुंचे जहां उनके भारत माता के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर संरक्षक जीसी शुक्ल ने कार्यक्रम में शामिल लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत माता समिति राष्ट्रवाद से जुड़े कार्यक्रमो को करेगी ताकि लोगों में भारत माता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ सके।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *