ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / श्री राम यज्ञ भवन निकट भुईयन देवी मंदिर, 60 फिट रोड जानकीपुरम लखनऊ में भारतीय ब्राह्मण एकता फाउंडेशन की बैठक सम्पन्न

श्री राम यज्ञ भवन निकट भुईयन देवी मंदिर, 60 फिट रोड जानकीपुरम लखनऊ में भारतीय ब्राह्मण एकता फाउंडेशन की बैठक सम्पन्न

आज दिनाँक 05 नवंबर 2023 को सायंकाल 05: बजे *श्री राम यज्ञ भवन* निकट भुईयन देवी मंदिर, 60 फिट रोड जानकीपुरम लखनऊ में भारतीय *ब्राह्मण एकता फाउंडेशन* की बैठक सम्पन्न हुयी। उक्त बैठक प्रारंभ होने से पूर्व फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 जानकी शरण शुक्ल, राष्ट्रीय महासचिव बी.एन.मिश्र, मुख्य संरक्षक विकास पाण्डेय, संरक्षक राम भवन मिश्र, अंजनी कुमार पाण्डेय, पंकज तिवारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनुराग कुमार शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मिश्र, प्रदेश सचिव राम तिवारी, शिवाकांत द्विवेदी, उमा मिश्रा, जया पाण्डेय, अर्चना मिश्रा के अतिरिक्त उपस्थित सभी गणमान्य विप्र बंधुओं द्वारा *भगवान परशुराम जी* की प्रतिमा पर माल्यार्पण/ पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त और दीप प्रज्वलित किया गया।
बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 जानकी शरण शुक्ल की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुयी जिसका संचालन संरक्षक श्री अंजनी कुमार पाण्डेय ने किया। बैठक में उपस्थित सभी विप्र बंधुओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात उपस्थित संरक्षक मंडल/पदाधिकारियों एवं सभी लोगों द्वारा ब्राह्मण हितों के सम्बंध में अपने अपने विचार/सुझाव दिये गये।
मुख्य संरक्षक विकास पाण्डेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 जानकी शरण शुक्ल,राष्ट्रीय महासचिव बी.एन.मिश्र द्वारा भारतीय ब्राह्मण एकता फाउंडेशन उद्देश्य,विस्तार तथा ब्राह्मण हितों की रक्षा और उनके कल्याण के सम्बंध में बृहत चर्चा किया गया। सभी विप्र बंधुओं को बैठक में उपस्थित होने के लिये फाउंडेशन की तरफ से उन्हें धन्यवाद दिया गया।
अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 जानकी शरण शुक्ल द्वारा इस बैठक को आयोजित करने के लिये संरक्षक श्री राम भवन मिश्र को बहुत-बहुत बधाई देकर आभार प्रकट किया।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *