ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / भगवान श्री चित्रगुप्त धाम स्थापना दिवस पर भारी संख्या में जुटेंगे कायस्थ

भगवान श्री चित्रगुप्त धाम स्थापना दिवस पर भारी संख्या में जुटेंगे कायस्थ

भगवान श्री चित्रगुप्त धाम (झूलेलाल वाटिका हनुमान सेतु के सामने)का स्थापना दिवस पर भारी संख्या में कायस्थ जुटेंगे।
व्यवसाय, ज्ञान, बुद्धि, प्रेम लोकतंत्र में हमारी जिम्मेदारी,
और लोकतंत्र में हमारा हिस्सा दिलाना आपकी जिम्मेदारी…
कार्यक्रम के संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 6 सितंबर को सायं 4:30 बजे से भगवान श्री चित्रगुप्त धाम (झूलेलाल वाटिका लखनऊ)का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।भगवान श्री चित्रगुप्त कथा,आरती भगवान श्रीचित्रगुप्त घाट पर लखनऊ की जीवनदायिनी मां गोमती की भव्य आरती भी होगी।समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 कायस्थ बंधुओ को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया जाएगा।साथ ही अन्य समाजसेवियों को कायस्थ फाउंडेशन ट्रष्ट सम्मानित करेगा।
श्री दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त धाम स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसदआर.के.सिन्हा, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक सिद्दार्थ नाथ सिंह ,उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)डॉ अरुण कुमार,परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह ,सदस्य विधानपरिषद मुकेश शर्मा, युवा नेता नीरज सिंह,
लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवं मुख्य संरक्षक विनोद बिहारी वर्मा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
कायस्थ फाउंडेशन ट्रष्ट के उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि आन्तिम में सायं 6:30 बजे भगवान श्री चित्रगुप्त धाम पर लखनऊ की जीवनदायिनी माँ गोमती की भव्य आरती होगी।प्रसाद के रूप में फल,मिष्ठान्न के अतिरिक्त कलम वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रष्ट केअध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव,अतिथियों का स्वागत महामंत्री मनोज डिंगर,उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कीर्ति चौधरी,अरविंद श्रीवास्तव करेंगे।कार्यक्रम संयोजक दिलीप श्रीवास्तव है।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *