ब्रेकिंग स्क्राल

सत्रह प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किये गये नामांकन पत्र
बहराइच 05 फरवरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 अन्तर्गत नामांकन के चौथेे दिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 282-बलहा (अ.जा.) से समाजवादी पार्टी से अक्षयवर नाथ कनौजिया, भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती सरोज सोनकर व बहुजन समाज पार्टी से रामचन्द्र, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 283-नानपारा से अपना दल (सोनेलाल) से राम निवास व बहुजन समाज पार्टी से हकीकत अली, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 284-मटेरा से लोकदल पार्टी से कृपा शंकर व भारतीय जनता पार्टी से अरूणवीर सिंह, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 285-महसी से भारतीय जनता पार्टी से सुरेश्वर सिंह, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 286-बहराइच से शिवसेना से राजवन्त सिंह, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से जय प्रकाश व बहुजन समाज पार्टी से नईम, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 287-पयागपुर से इण्डियन नेशनल कांग्रेस से राना शिवम सिंह, बहुजन समाज पार्टी से श्रीमती गीता व भारतीय जनता पार्टी से सुभाष त्रिपाठी तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 288-कैसरगंज से इण्डियन नेशनल कांग्रेस से गीता देवी, बहुजन समाज पार्टी से बकाउल्लाह तथा समाजवादी पार्टी से मसूद आलम खॉ द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।

रिपोर्ट सोहेल युसूफ सिद्दीकी ब्यूरो चीफ बहराइच

इसरार अहमद संवाददाता नानपारा तहसील
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *