ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / प्रेस क्लब में कायस्थ समाज की एकता पर गोष्ठी का आयोजन

प्रेस क्लब में कायस्थ समाज की एकता पर गोष्ठी का आयोजन

08 अगस्त,2021, रविवार अपराह्न 4.00  बजे”अंतरराष्ट्रीय कायस्थ संघ”द्वारा आयोजित “वर्तमान में कायस्थ समाज की एकता” पर गोष्ठी का आयोजन प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश ( तुलसी सिनेमा हाल )के पास हजरतगंज लखनऊ में किया गया। तत्पश्चात अपराह्न 4 बजे कायस्त संघ के पदाधिकारियों द्वारा प्रेसवार्ता के माध्यम से “अंतरराष्ट्रीय कायस्थ संघ” द्वारा निम्नलिखित विन्दुओं पर चर्चा की गई ।

1- अपनी सामाजिक स्थिति को बरकरार रखते हुए अंतरराष्ट्रीय कायस्थ संघ” के कोष को बेहतर कैसे करें।
2- न्यास की गतिविधियों में प्रगति कैसे करें?
3- राजनीतिक दलों से सम्पर्क कर कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों को अपने दल में अधिक से अधिक टिकट देकर कायस्थों की राजनीतिक स्थिति कैसे मजबूत करें?
4-जिस प्रकार गोरखपुर में भगवान चित्रगुप्त मन्दिर के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने 1.75 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये हैं,उसी प्रकार अन्य चित्रगुप्त मन्दिरों के निर्माण,मरम्मत हेतु अंतरराष्ट्रीय कायस्थ संघ”द्वारा प्रयास किया जाय।
5- अंतरराष्ट्रीय कायस्थ संघ” द्वारा क्या प्रयास किया जाए की हमारी गृह्ययता (acceptence)ज्यादा से ज्यादा लोगों में बढाई जा सके।

इस अवसर पर न्यास के संयोजक श्री सुशील सिन्हा,अध्यक्ष,श्री दिनेश खरे,उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार अस्थाना,महासचिव,श्री सुधीर सिन्हा,श्री पंकज श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्री तरूण भटनागर,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला श्रीवास्तव,प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती विभा श्रीवास्तव एवं अन्य न्यास के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में अपने अपने सुझाव और प्रतिक्रिया ब्यक्त किया।
अन्त में न्यास के पदाधिकारियों द्वारा प्रेस वार्ता कर सभी का धन्यवाद दिया।

About The Achiever Times

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *