ब्रेकिंग स्क्राल
Home / बड़ी ख़बरें / राम सागर हॉस्पिटल के सीएमएस समेत 18 लोगों की कोरोना से मौत

राम सागर हॉस्पिटल के सीएमएस समेत 18 लोगों की कोरोना से मौत

कोरोना से मौत के मामलों में कमी नहीं आ रहिन्दी है। लगातार मरीजों की मौत हो रही है। रविवार को लखनऊ के बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. वीके सिंह (60) कोरोना से जंग हार गए। इसके अलावा 18 अन्य मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है।

बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र के सीएमएस डॉ. वीके सिंह मरीजों के इलाज के दौरान व संक्रमण की चपेट में आ गए थे। 26 अप्रैल को वह संक्रमण की चपेट में आए। राम सागर में उन्हें भर्ती कर इलाज मुहैया कराया गया। वह ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, नस व मांसपेसियों से जुड़ी बीमारी मायसीमिया की चपेट में भी थे। इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। लिहाजा 1 मई को उन्हें पीजीआई में भर्ती किया गया। राम सागर के डॉ. सुमित कुमार के मुताबिक पीजीआई में इलाज से तबीयत में सुधार था। 18 मई को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। रविवार को सुबह उनका निधन हो गया। डॉ. वीके सिंह के निधन से प्रान्तीय चिकित्सा सेवा के डॉक्टरों में शोक की लहर दौड़ गई है। इसके साथ ही विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 18 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और 301 संक्रमित है।

कोरोना का प्रकोप लगातार घट रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। 301 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि इससे एक दिन पहले 291 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए थे।

851 मरीज ठीक हुए थे।

कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 851 मरीजों वायरस को मात देने में कामयाबी हासिल की है। इसमें 92 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में थे। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 5458 रह गई है।

रविवार कोरोना अपडेट
कुल मामले 236483
मौत 2379
स्वस्थ्य  228646
उपचाराधीन 5458

तारीख      मृतक       मरीज                   जांचें
21 मई     12             286                 17892
22 मई     21           291                    17232
23 मई     18           301                    16231

संवाददाता मकबूल बारी

द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About The Achiever Times

Check Also

गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय सचिव व प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने सुनील कुमार

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने सुनील कुमार को संगठन का राष्ट्रीय सचिव बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *