Related Articles
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र में एक अनोखी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां सातवीं कक्षा के छात्र के साथ फरार हो गई। लड़के के परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है। अब पुलिस महिला और उसके साथ गायब हुए सातवीं के छात्र की तलाश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक छात्र की उम्र 15 वर्ष है। गांववालों का कहना है कि महिला और छात्र लम्बे समय से एक-दूसरे से घुले-मिले थे। लेकिन किसी ने कभी सोचा नहीं था दोनों इस तरह फरार हो जाएंगे। 10 मार्च की रात को अचानक दोनों गायब हो गए। गांव में तीन बच्चों की मां और सातवीं के छात्र के गायब होने की सूचना से हड़कम मच गया। लड़के के परिवारवालों का कहना है कि दोनों की तलाश में दिन-रात एक कर दिया।
काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। लड़के के परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस भी चक्कर में पड़ गई। बहरहाल, परिवार और कुछ गांववालों से जानकारी लेने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।
संवाददाता रचना
द अचीवर टाइम्स लखनऊ