ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / सहारनपुर, मेरठ सहित प्रदेश के 18 जिलों में बनेंगे नए महिला थाने…

सहारनपुर, मेरठ सहित प्रदेश के 18 जिलों में बनेंगे नए महिला थाने…

महिलाओं की थानों में तुरंत सुनवाई और तहरीरों के समय से निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर एक-एक नया महिला थाना बनाया जाएगा। राज्यपाल की अनुमति के बाद सरकार ने इसका शासनादेश जारी कर दिया। सहारनपुर-मेरठ सहित सभी मंडल मुख्यालयों पर थाने बनाए जाएंगे। सहारनपुर में गंगोह में महिला थाना बनाया जाएगा।

मिशन शक्ति अभियान के मताबिक सरकार महिलाओं को अतिरिक्त सुरक्षा और सुविधाएं देने का हर संभव प्रयास कर रही है। खासतौर पर पुलिस तक पहुंचने वाली महिलाओं की सुनवाई तत्परता से की जाए। इसके लिए सभी जिलों में महिला रिपोर्टिंग चौकियां खोली जा रही हैं। सहारनपुर में भी सात रिपोर्टिंग चौकी खोली जाएंगी। इसके  साथ ही सभी 18 जनपद मुख्यालयों पर एक और महिला थाना खोला जाएगा।

रविवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने पत्र जारी कर सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा मुरादाबाद मंडल सहित सभी 18 मंडलों में महिला थाना बनाए जाने के निर्देश दिए। सरकार की मंशा है कि जिलों में एक ही महिला थाना होता है। जिससे दूर दराज से आने वाली महिलाओं को न्याय पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

सहारनपुर के गंगोह में रिपोर्टिंग महिला चौकी बनाई गई है। इसी चौकी को महिला थाना में परिवर्तित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस अफसरों को जल्द से जल्द जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

वर्तमान में सहारनपुर पुलिस लाइन परिसर में ही महिला थाना है। जहां पर महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण होता है। एक ही थाना होने के कारण महिलाओं के केस काफी समय तक पेंडिंग रहते हैं। जिससे महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गंगोह में महिला थाना खोलकर महिलाओं को राहत दी जाएगी। आसपास की महिलाओं की सुनवाई वहीं पर होगी।

शासनादेश जारी हुआ है। गंगोह में महिला थाना बनाया जाएगा। इसके लिए जरूरी गाइडलाइन आई है। जल्द ही गंगोह में नए महिला थाने का संचालन शुरू हो जाएगा।

संवाददाता रचना
द अचीवर टाइम लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *