ब्रेकिंग स्क्राल
Home / अध्यात्म / जाने किस तारीख को है? महाशिवरात्रि, पढ़ें महामृत्युंजय मंत्र…

जाने किस तारीख को है? महाशिवरात्रि, पढ़ें महामृत्युंजय मंत्र…

हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनायी जाती है। फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी 11 मार्च को शिवरात्रि  मनाई जाएगी। चतुर्दशी तिथि आरंभ- 11मार्च 2021 दिन बृहस्पतिवार 02 बजकर 39 मिनट से शुरू होगी और 12 मार्च 2021 दिन शुक्रवार को शाम 03 बजकर 02 मिनट पर रहेगी।

ऐसा कहा जाता है कि इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस दिन भगवान शंकर को बेल पत्र, धतूरा, बेर आदि अर्पित किए जाते हैं। इस दिन कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान जैसे रूद्राभिषेक और महा महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है। इस मंत्र के जाप से कई कष्टों का निवारण होता है।

ओम् त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धि पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिवबन्धनान्मृत्योर्मुक्षीयमामृतात्।।

ऐसा कहा जाता है कि महामृत्युंजय मंत्र का जाप स्वास्थ्य लाभ के लिए फायदेमंद रहता है। सुबह पूजा के समय अगर इस मंत्र का जाप किया जाता है तो कई प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।

संवाददाता रचना
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

इन दो बड़े ग्रहों का शुभ योग बन रहा चैत्र नवरात्रि पर

चैत्र मास को हिंदू धर्म का पहला महीना माना जाता है। इस महीने मां दुर्गा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *