ब्रेकिंग स्क्राल
Home / राष्ट्रीय / अंडरवियर गायब होने पर भड़का सिरफिरा, रूममेट की चाकू मारकर कर दी हत्‍या…

अंडरवियर गायब होने पर भड़का सिरफिरा, रूममेट की चाकू मारकर कर दी हत्‍या…

उत्‍तर प्रदेश के कानपुर की एक फैक्‍ट्री के परिसर में साथ रहने वाले दो लड़कों के बीच अंड‍रवियर को लेकर ऐसा झगड़ा हुआ कि एक ने दूसरे को चाकू मारकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद फरार हुए सिरफिरे को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक अजय और विवेक नाम के ये दोनों लड़के फैक्‍ट्री में साथ काम करते थे और एक ही रूम शेयर करते थे। गुरुवार को विवेक ने अजय का अंडरवियर पहन लिया था। अंडरवियर गायब होने से अजय इतना भड़का कि उसने चोरी का इल्‍जाम लगाते हुए विवेक पर हमला बोल दिया। अकबरपुर के सीओ संदीप सिंह ने बताया कि सहकर्मियों ने उन्‍हें जानकारी दी है कि अजय और विवेक के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस हुई। बाद में, अजय ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और विवेक पर कई वार कर दिए। इससे विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विवेक गिर कर तड़पने लगा तो अजय वहां से भाग खड़ा हुआ। सहकर्मियों ने विवेक को आनन-फानन में जिला अस्‍पताल पहुंचाया जहां से उसे कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्‍टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विवेक के परिवार के सदस्यों को उसकी मौत की जानकारी दी।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम
विवेक के हत्‍यारोपी अजय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अजय के सम्‍भावित ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

पत्रकार प्रियंका मिश्रा
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय सचिव व प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने सुनील कुमार

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने सुनील कुमार को संगठन का राष्ट्रीय सचिव बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *