ब्रेकिंग स्क्राल
Home / बड़ी ख़बरें / शख्स ने आलीशान घर में बदल दिया अपना ऑटो…

शख्स ने आलीशान घर में बदल दिया अपना ऑटो…

चेन्नई में रहने वाले इस शख्स का नाम अरुण प्रभु है और उन्होंने अपने ऑटो को एक ऐसे घर में तब्दील कर दिया है जिसमें आम घरों जैसी सभी सुख सुविधाएं हैं। इस घर में काफी स्पेस है वेंटिलेशन का इंतजाम है।

ऑटो डेस्क ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा आए दिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आनंद महिंद्रा ऐसे लोगों को जमकर प्रमोट करते हैं जो कम संसाधनों में भी उम्मीद से ज्यादा कर दिखाते हैं। उन्होंने अब ऐसा ही पोस्ट अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है जो हैरतअंगेज है। दरअसल आनंद महिंद्रा ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक शख्स ने अपने ऑटो को एक आलीशान घर में बदल दिया है।

दरअसल चेन्नई में रहने वाले इस शख्स का नाम अरुण प्रभु है और उन्होंने अपने ऑटो को एक ऐसे घर में तब्दील कर दिया है जिसमें आम घरों जैसी सभी सुख सुविधाएं हैं। इस घर में काफी स्पेस है, वेंटिलेशन का इंतजाम है, इसमें खिड़कियां और दरवाजों के साथ छत और कपड़े सुखाने का भी प्रबंध है। ये एक मोबाइल घर है। आनंद महिंद्रा ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें बताया गया है कि आनंद प्रभु नाम के इस शख्स ने ये घर महज 1 लाख रुपये के खर्च में तैयार किया है। इस घर को कहीं पर भी ले जाया जा सकता है।

संवाददाता प्रशांत अवस्थी
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय सचिव व प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने सुनील कुमार

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने सुनील कुमार को संगठन का राष्ट्रीय सचिव बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *