ब्रेकिंग स्क्राल
Home / प्रादेशिक समाचार / उत्तर प्रदेश / अखिलेश यादव का ऐलान : यूपी में सपा की सरकार बनने पर हर महिला के खाते में दिए जाएंगे 1000 रुपये…

अखिलेश यादव का ऐलान : यूपी में सपा की सरकार बनने पर हर महिला के खाते में दिए जाएंगे 1000 रुपये…

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान किया।
अखिलेश ने मिर्जापुर में सपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन में घोषणा करते हुए कहा कि अगर अगले साल उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश की हर एक महिला के खाते में 1000 रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना की और सपा की योजनाओं की चोरी कर नाम बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाइप पेयजल मिशन योजना सपा के शासन की थी जो भाजपा नाम बदलकर खुद श्रेय ले रही है।

इससे पहले शुक्रवार को अखिलेश यादव ने कहा था कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा यूपी में गेमचेंजर साबित होगी। हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। इसीलिए मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर कार्यकर्ताओँ को भाजपा का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि मध्य वर्ग महंगाई की मार से परेशान है। यह सरकार किसानों के हक को भी छीनने जा रही है। नया कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट साबित होगा।

भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार
सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी की राजनीति निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सपा भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। प्रदेश के अगड़े, पिछड़े, गरीब, दलित और अल्पसंख्यक सभी सपा की तरफ देख रहे हैं। आगे कहा कि भाजपा ने पांच वर्षों में कोई काम नहीं किया। सपा के शासन में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण कर रही है।

संवाददाता अदिति सिंह
द अचीवर टाइम्स लखनऊ

About Tat Bureau Lucknow

Check Also

जेईई (मेन) 2024 सेशन-1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस लखनऊ का परचम

20 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 97 फीसदी से ज्यादा परसेंटाइल पांच स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *